Delhi Election Result 2025: 11 बजे तक चुनाव आयोग के आकड़ों के अनुसार ये बड़े चेहरे आगे, BJP जीत की तरफ

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 11 बजे तक के अपडेट सामने आ चुके हैं, यहां देखें अब तक किस सीट से कौन आगे कौन पीछे.

Delhi Election Result 2025: दिल्ली के 2025 के विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है और अब तक 11 बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 40 और आम आदमी पार्टी 30 सीटों पर आगे चल रही है. बड़े चेहरों की बात करें तो नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं और इस वक्त की सबसे बड़ी अपडेट ये है कि प्रदेश की मुख्यमंत्री आतिशी अपने सीट कालकाजी से लगातार पीछे चल रही हैं, वहां अब तक 4 राउंड की गिनती के बाद भाजपा के रमेश बिधूरी आगे चल रहे हैं. मुस्लिम बहुल सीटों की बात करें तो वहां अधिकतम सीटों पर आम आदमी पार्टी ने इस वक्त बढ़त बनाई हुई है. चुनाव आयोग के अब तक के रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस अपना खाता खोलने में नाकामयाब है.

Also Read: Delhi New CM : दिल्ली का नया सीएम कौन? बीजेपी से इन 3 नामों की हो रही चर्चा

Also Read: Delhi Election Result: सोशल मीडिया पर मीम्स और रील्स की बाढ़, यूजर्स ले रहे आप-कांग्रेस के मजे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >