उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या की वारदात से सनसनी फैल गयी है. पुलिस का कहना है कि बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली में दो साधुओं की हत्या कर दी गयी. मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं पर धारदार हथियार से हमला किया गया.
