बिहार चुनाव 2020: पहले फेज में जीतनराम मांझी के अलावा आठ मंत्रियों पर नजर, इन सीटों पर होगी कड़ी टक्कर

Bihar Vidhan Sabha के पहले चरण की 71 सीटों पर 28 October को वोटिंग होनी है. इसको लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो चुकी है. खास बात यह है कि पहले चरण में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत की फैसला होगा. इसमें बिहार के पूर्व सीएम और हम पार्टी के Jitanram Manjhi शामिल हैं.

बिहार विधानसभा के पहले चरण की 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. इसको लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो चुकी है. खास बात यह है कि पहले चरण में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत की फैसला होगा. इसमें बिहार के पूर्व सीएम और हम पार्टी के जीतन राम मांझी शामिल हैं. जीतनराम मांझी इमामगंज से चुनाव मैदान में हैं. बड़ी बात यह है कि पहले चरण में बिहार सरकार के कई ऐसे चेहरे पर हैं जो पहले फेज में चुनावी मैदान में हैं. पहले चरण की बात करें तो बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, विज्ञान और प्रावैधिकी मंत्री जय कुमार सिंह, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, राजस्व मंत्री राम नारायण मंडल, श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री बृजकिशोर बिंद भी चुनावी मैदान में उतरे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >