Bhandara Tragedy: सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही, महाराष्ट्र के भंडारा में 10 नवजातों की मौत, सीएम उद्धव ने दिए जांच के आदेश

Bhandara Tragedy: महाराष्ट्र के भंडारा के सरकारी अस्पताल में आग से नवजातों की मौत की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि अस्पताल में आग से दस नवजातों ने दम तोड़ दिया. मृत बच्चों की उम्र एक दिन से लेकर तीन महीने तक बताई जाती है.

Bhandara Tragedy: महाराष्ट्र के भंडारा के सरकारी अस्पताल में आग से नवजातों की मौत की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि अस्पताल में आग से दस नवजातों ने दम तोड़ दिया. मृत बच्चों की उम्र एक दिन से लेकर तीन महीने तक बताई जाती है. आरोप लग रहे हैं कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण दस नवजातों की मौत हुई है. सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में 17 बच्चे मौजूद थे. देर रात करीब दो बजे आग लगी. ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने आग की भनक लगते ही अधिकारियों को खबर दी. मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने अस्पताल में लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >