बंगाल 16 से 30 मई तक ‘लॉकडाउन’, कोलकाता में शराब के लिए उमड़ी भीड़, कोरोना गाइडलाइंस भी फेल

Kolkata Liquor Video: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पश्चिम बंगाल में 16 से 30 मई तक के लिए लॉकडाउन रहेगा. लॉकडाउन के एलान के साथ ही कोलकाता में शराब खरीदने वालों की भीड़ लग गई.

Kolkata Liquor Video: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पश्चिम बंगाल में 16 से 30 मई तक के लिए लॉकडाउन रहेगा. लॉकडाउन के दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं पर प्रतिबंध नहीं रहने की बात कही गई. इसके साथ ही फल-सब्जी और राशन की दुकानों को सुबह 7 से 10 बजे तक खोलने का फैसला लिया गया है. जबकि, रात 9 से सुबह के 5 बजे तक लोगों के निकलने पर मनाही की गई है. लॉकडाउन के एलान के साथ ही कोलकाता में शराब खरीदने वालों की भीड़ लग गई. राजधानी कोलकाता की कई शराब दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग शराब खरीदने के लिए लंबी लाइन में खड़े दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >