Arvind Kejriwal News: दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल की मुसीबत कम नहीं हो रही है. इसी कड़ी में आज दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत अवधि 7 मई तक के लिए बढ़ा दी है. इधर, आम आदमी पार्टी केजरीवाल की सेहत को लेकर लगातार चिंतित है. इस बीच सीएम केजरीवाल को देर से खाना मिलने की की बात तूल पकड़ रही थी. इसपर तिहाड़ जेल के महानिदेशक (जेल) संजय बेनीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खाना देने का एक निश्चित समय होता है और कोर्ट के आदेश के जरिए उन्हें घर का खाना दिया जाता है. खाना को चेक करने के बाद यदि उनतक पहुंचता है तो इसमें इसमें 5 से 7 मिनट का समय लगता है.
Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल को खाना मिलने में देरी क्यों… तिहाड़ जेल महानिदेशक ने बताई वजह, Video
Arvind Kejriwal News : जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को क्यों देर से मिल रहा है खाना. इसपर तिहाड़ जेल के महानिदेशक (जेल) संजय बेनीवाल ने प्रतिक्रिया दी है. देखें Video

Arvind Kejriwal