राहा की नीली आंखों पर थम गई सभी फैंस की नजर... आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने बेटी का चेहरा किया रिवील

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने फैंस को आज सबसे प्यारा क्रिसमस गिफ्ट दिया है. कपल ने बेटी राहा की पहली तसवीर शेयर की. क्यूट बेबी को देखकर हर किसी की आंखें बस थम गई. आप भी देखें फोटोज...

सबसे प्यारे क्रिसमस गिफ्ट के रूप में, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा का चेहरा रिवील कर दिया है. क्यूट बेबी की नीली आंखें, क्यूट चेहरे को जिसने भी देखा, सबकी नजरें थम गई. स्टारकिड ने पिंक कलर की फ्रॉक से साथ रेड शूज पहने थे. राहा को देखकर कुछ फैंस को लगा कि वो रणबीर के दिवंगत पिता ऋषि कपूर जैसी लग रही हैं और उनकी आंखें राज कपूर से मिलती है. एक फैन ने लिखा, “हे भगवान, उसकी आंखें, वह कितनी क्यूट लग रही है” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ऋषि कपूर से बहुत समानता है.” एक अन्य ने लिखा, “वह अपने दादा ऋषि कपूर से बहुत मिलती-जुलती है.” कुणाल कपूर के घर क्रिसमस ब्रंच के लिए जाते समय उन्होंने राहा का पूरा चेहरा दुनिया के सामने दिखाया. 6 नवंबर को राहा के पहले जन्मदिन पर, आलिया भट्ट ने अपनी बच्ची की हल्की झलकियां साझा कीं और एक सुंदर नोट लिखा. उन्होंने कहा, “हमारा आनंद, हमारा जीवन.. हमारा प्रकाश! ऐसा लगता है जैसे कल ही हम आपके लिए यह गाना बजा रहे थे, जब आप मेरे पेट में लात मार रहे थे.. कहने के लिए कुछ नहीं है, केवल यह है कि हम धन्य हैं आप हमारे जीवन में हैं.. हैप्पी बर्थडे बेबी टाइगर.. हम आपको प्यार से भी ज्यादा प्यार करते हैं.”

Also Read: नीली आंखें… ऋषि कपूर जैसा चेहरा, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने फाइनली रिवील किया बेटी राहा का चेहरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >