विवादों के बीच The Kerala Story 2 ने पहले दिन की शानदार शुरुआत, जानें कितनी हुई कमाई

The Kerela Story 2 Box Office Day 1: फिल्म The Kerala Story 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.5 करोड़ रुपए की कमाई के साथ जोरदार शुरुआत की.

The Kerela Story 2 Box Office Day 1: बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म The Kerala Story 2 ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया. पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. फिल्म की कहानी, किरदार और कंट्रोवर्शियल विषय ने दर्शकों को थिएटर तक खींचा, जिससे पहले दिन की कमाई चर्चा में है.

पहले दिन बाॅक्स ऑफिस पर कितनी हुई कमाई ?

The Kerala Story 2 ने पहले दिन यानी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की. Sacnilk की शुरुआती डेटा के अनुसार, फिल्म ने लगभग 3.5 करोड़ रुपए की कमाई की है.

रिलीज से ठीक पहले लगा था झटका

फिल्म की रिलीज से कुछ ही घंटे पहले सिंगल बेंच ने अस्थायी रोक लगा दी थी. इसके बाद निर्माताओं ने तुरंत डिवीजन बेंच का रुख किया और राहत की मांग की. देर रात तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने रोक हटा दी और फिल्म की रिलीज की अनुमति दे दी, जिससे इंडस्ट्री और थिएटर मालिकों को बड़ी राहत मिली.

विवाद और बहस अभी भी जारी

फिल्म की कहानी और कंटेंट को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस लगातार जारी रही. विरोधियों का कहना है कि फिल्म का विषय संवेदनशील है, वहीं मेकर्स इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा मानते हैं. हालांकि, कोर्ट के फैसले के बाद अब फिल्म की स्क्रीनिंग सामान्य रूप से शुरू हो गई है.

यह भी पढ़ें: 8वें दिन भी ‘अस्सी’ ने कायम रखा दर्शकों का भरोसा, जानें कितनी हुई कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >