Video: बैंगनी साड़ी में छा गईं अक्षरा, जान से मारने की धमकी पर कह दी दिल की बात

Akshara Singh in Baghmara: अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस ने इस पर बयान दिया है. बाघमारा में एक्ट्रेस ने क्या कहा, देखें.

Akshara Singh in Baghmara|भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने बैंगनी साड़ी में बाघमारा का दिल जीत लिया. अभिनेत्री ने जान से मारने की धमकी मिलने पर पहली बार सार्वजनिक मंच से बयान भी दिया. शुक्रवार को अक्षरा सिंह ने कहा, ‘मुझे जान से मारने की धमकी मिली है. सभी जानते हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘ दिल की बात कहूं. मुझे ऐसा लगता है कि मुझे जिस दिन जाना होगा, तभी जाऊंगी. ईश्वर जब चाहेगा, तब मैं जाऊंगी. इन इंसानों की औकात नहीं कि मुझे लेकर चले जाएं.’ भोजपुरी एक्ट्रेस धनबाद जिले की बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रोहित यादव के समर्थन में रोड शो करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं. स्टार प्रचारक के रूप में बाघमारा में भोजपुरी एक्ट्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की. अक्षरा ने कहा कि अगर रोहित यादव को बाघमारा की जनता जिता देगी, तो अभिनेत्री बाघमारा में जमीन का एक टुकड़ा खरीदकर यहां अपना एक घर बना लेंगी. अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए बाघमारा की जनता बेताब थी. लोग उनकी तस्वीर और वीडियो को अपने मोबाइल फोन में कैद कर रहे थे. लोगों की दीवानगी देख अक्षरा सिंह ने भोजपुरी में कहा, ‘अगे माई गे माई, इतना खींच रहे हैं आपलोग.’ जनसभा से पहले अक्षरा सिंह के रोड शो में बड़ी संख्या में बाइक सवार शामिल हुए. झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार करने आईं अक्षरा सिंह ने और क्या-क्या कहा, उनके फैंस का जोश कैसा था, इस वीडियो में देखें. बाघमारा से सुमन सिंह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >