कोरोना का कहर : दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार विम्बलडन रद्द

दुनिया भर के खेल कैलेंडर को तहस नहस करने वाली कोरोना वायरस महामारी के कारण बुधवार को विम्बलडन रद्द कर दिया गया. दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार यह सबसे पुराना ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट रद्द किया गया है.

लंदन : दुनिया भर के खेल कैलेंडर को तहस नहस करने वाली कोरोना वायरस महामारी के कारण बुधवार को विम्बलडन रद्द कर दिया गया. दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार यह सबसे पुराना ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट रद्द किया गया है.

आल इंग्लैंड क्लब ने आपात बैठक के बाद यह घोषणा की कि इस साल यह टूर्नामेंट नहीं होगा. विम्बलडन क्लब के ग्रासकोर्टपर 29 जून से 12 जुलाई के बीच खेला जाना था.

आयोजकों ने एक बयान में कहा , बड़े खेद के साथ आल इंग्लैंड क्लब के बोर्ड और चैम्पियनशिप की प्रबंध समिति ने आज फैसला किया है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण विम्बलडन 2020 नही खेला जा सकेगा. अब अगला सत्र 28 जून से 11 जुलाई 2021 के बीच होगा. यह टूर्नामेंट पहली बार 1877 में खेला गया और उसके बाद से हर साल होता आया है.

सिर्फ 1915 से 1918 के बीच प्रथम विश्व युद्ध के दौरान और 1940 से 1945 के बीच दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यह नहीं खेला गया. इसके साथ ही एटीपी और डब्ल्यूटीए ने विम्बलडन की तैयारी के लिये होने वाले टूर्नामेंट भी रद्द कर दिये हैं. अब नया सत्र 13 जुलाई से पहले शुरू नहीं हो सकेगा.

कोरोना वायरस के कारण तोक्यो ओलंपिक स्थगित हो चुके हैं. विम्बलडन इस महामारी के कारण रद्द होने वाला पहला ग्रैंडस्लैम है. मई में होने वाला फ्रेंच ओपन अब सितंबर के आखिर में होगा. अमेरिकी ओपन 31 अगस्त से 13 सितंबर के बीच न्यूयार्क में खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >