बंगाल हिंसा मामले में सांसद सौगत रॉय का बड़ा बयान ? बोले- हम शांतिपूर्ण चुनाव के पक्षधर, जानें अब तक क्या हुआ

बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले अब हिंसक झड़प की कई खबरें सुनने को मिली है. कल ही पूर्वी बर्दवान जिले में कल सीपीएम और तृणमूल के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गयी.

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पूर्व हो रही हिंसा के कारण राजनीतिक सरगरमी तेज है. भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ शांति भंग करने को लेकर मोर्चा खोल दिया है. अब बंगाल में हुई हिंसा को लेकर टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मुझे नहीं लगता राज्य में हिंसा की कोई घटनाएं हुई है. जहां तक मुझे जानकारी मिली है कि अब तक, मुर्शिदाबाद में एक व्यक्ति की मौत हुई है.

इसके अलावा बीजेपी के सांसद लॉकेट चटर्जी के साथ हुई घटना की सूचना है. हम राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव के पक्षधर हैं. गौरतलब है कि कल भाजपा सांसद ल़ॉकेट चटर्जी को उस वक्त बीडीओ कार्यालय में प्रवेश करने से मना कर दिया गया जब बीजेपी उम्मीदवार के साथ वो नामांकन दाखिल करने जा रहे थे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में साफ-साफ देख जा सकता है कि भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी और पुलिस के बीच जमकर बहस हो रही है. बीजेपी सांसद उन्हें बार बार अंदर जाने देने की गुहार लगा रहे हैं.

Also Read: बंगाल पंचायत चुनाव: नामांकन केंद्रों के एक किमी के दायरे में लगी धारा 144, आयोग ने लिया फैसला
बीजेपी बंगाल सरकार पर हमलावर

इस घटना के बाद बीजेपी बंगाल की ममता सरकार पर हमलावर है. विधानसभा में विपक्ष के नेता ने इसे जंगलराज करार दिया है. तृनमूल ने राज्य चुनाव आयोग को अपना सीमावर्ती संगठन बना लिया है. ग्राम पंचायत चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए केंद्रीय बल और कोर्ट द्वारा निगरानी करना बहुत जरूरी है.

बंगाल में अब तक क्या-क्या हुआ

बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले अब हिंसक झड़प की कई खबरें सुनने को मिली है. कल ही पूर्वी बर्दवान जिले में कल सीपीएम और तृणमूल के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गयी. दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर पथराव हुआ. सीपीएम नेताओं ने तृणमूल के कार्यकर्ताओं पर महिला प्रार्थी को नामांकन दाखिल करने से रोकने का आरोप लगाया. जबकि उससे पहले बांकुड़ा में भी नामांकन कराने गए बीजेपी विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ हुई. इस झड़प में बीजेपी कार्यकर्ता देवशंकर घोष का सर फट गया.

हिंसा के संबंध राज्य के एक वरीय अधिकारी ने कहा कि हमें दासपुर (पश्चिम मेदिनीपुर), काकद्वीप (दक्षिण 24 परगना), रानीनगर (मुर्शिदाबाद), शक्तिनगर और बर्शुल (दोनों पूर्व बर्धमान में) और मिनाखान (उत्तर 24 परगना) में झड़प सूचनाएं मिली थी. हालांकि, एक के बाद एक हिंसक झड़प की घटनाएं सामने आने के बाद नामांकन केंद्रों के एक किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दिया गया है. सरकारी आदेशानुसार अब दस्तावेज दाखिल करने के लिए एक समय पर नामांकन केंद्र के अंदर दो ही लोग जा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >