पटना में विपक्षी दलों की बैठक में बोलीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी- हम एक हैं, हम मिलकर लड़ेंगे

ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पटना में आयोजित 15 दलों की बैठक में कहा, हम सब एकजुट हैं. हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे. इतिहास का आगाज यहां से हुआ था. भाजपा इतिहास को बदलना चाहती है. हम इतिहास को बचाना चाहते हैं. हम बिहार से इतिहास को बचाना चाहते हैं.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर पटना में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सभी दल एकजुट हैं. सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे. ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पटना में आयोजित 15 दलों की बैठक में कहा, ‘हम सब एकजुट हैं. हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे. इतिहास का आगाज यहां से हुआ था. भाजपा इतिहास को बदलना चाहती है. हम इतिहास को बचाना चाहते हैं. हम बिहार से इतिहास को बचाना चाहते हैं. हमारा उद्देश्य इस फासिस्ट सरकार के खिलाफ मुखर होकर बोलना है.’

2021 के से ही केंद्रीय राजनीति में सक्रिय हैं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में वर्ष 2021 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद ही ममता बनर्जी ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी. उन्होंने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया और सभी दलों के नेताओं के साथ मिलकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम शुरू किया. हालांकि, कांग्रेस और तृणमूल के मतभेदों के कारण उनकी पहल रंग नहीं ला पायी.

भाजपा का साथ छोड़ विपक्ष को एकजुट करने में जुटे नीतीश कुमार

बाद में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से एक बार फिर नाता तोड़कर लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन कर लिया. इसके बाद उन्होंने संकेत दिये कि वह भाजपा के खिलाफ देश भर की सभी पार्टियों को एकजुट करेंगे. उन्होंने जोर दिया कि अगर सभी पार्टियां मिलकर लड़ें, तो भाजपा को हराना नामुमकिन नहीं है.

आज की बैठक में शामिल हुए 15 दलों के नेता

नीतीश कुमार ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहते. सिर्फ केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी दलों को एकजुट करना चाहते हैं. 12 जून को पटना में बैठक बुलायी गयी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से बैठक नहीं हो पायी. तब 23 जून की तारीख तय की गयी. आज की बैठक में देश की 15 पार्टियों के नेता शामिल हुए.

ममता बनर्जी ने कहा था- जेपी की तरह केंद्र के खिलाफ अभियान बिहार से शुरू हो

ममता बनर्जी ने विपक्षी एकता के लिए नीतीश कुमार को पहल करने के लिए कहा. तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने बिहार की धरती से केंद्र के खिलाफ अभियान छेड़ा था. एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ बिहार से ही विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहल की जानी चाहिए.

2024 में मोदी सरका को चुनौती देने पर हुई चर्चा

आज की बैठक में विपक्ष के 15 राजनीतिक दलों के नेताओं ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को कड़ी चुनौती देने के उद्देश्य से पटना में साझा रणनीति पर मंथन किया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मेजबानी में बैठक मुख्यमंत्री आवास ‘1 अणे मार्ग’ में हुई, जिसमें 30 से अधिक विपक्षी नेताओं ने भाग लिया.

बैठक में ये लोग हुए शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार, द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता महबूबा मुफ्ती, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी और कुछ अन्य नेता इस बैठक में शामिल हुए.

Also Read: पटना में विपक्ष की बैठक पर जेपी नड्डा ने ओडिशा से कसा तंज, राहुल गांधी, नीतीश कुमार, लालू यादव को दिखाया आईना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >