West Bengal Breaking News : शुभेंदु अधिकारी ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, किसानों को मुआवजा देने की मांग

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
11:53 PM. 9 Dec 23 6:23 PM. 9 Dec

गरिया-एयरपोर्ट मेट्रो प्रोजेक्ट के काम के दौरान धंसान

महानगर में एयरपोर्ट को गरिया से जोड़ने के लिए मेट्रो का काम चल रहा है, लेकिन प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन के दौरान कैखाली के पास सर्विस रोड का फुटपाथ आंशिक रूप से ढह गया है. इस घटना से स्थानीय निवासियों में दहशत है. गौरतलब है कि जहां धंसान हुआ है, वहां आवासीय फ्लैट व एक निजी स्कूल भी है, इसलिए लोगों की चिंताएं बढ़ गयी हैं. बताया गया है कि स्कूल गेट के सामने की हालत इतनी खराब है कि अब हादसों के डर की वजह से मुख्य गेट का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाता. छात्रों को दूसरे गेट से प्रवेश करना पड़ रहा है. आरोप है कि फुटपाथ तो ढहा ही, आवासीय गेट के अगले हिस्से में भी दरारें आ गयी हैं.

11:53 PM. 9 Dec 23 6:23 PM. 9 Dec

झाड़ग्राम में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत ,लटकता हुआ शव बरामद 

झाड़ग्राम जिला अंतर्गत सांकराइल थाना के प्रहराजपुर गांव में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. उसके कमरे से फंदे से लटकते हुये अवस्था में बरामद किया गया.स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत छात्रा का नाम सोनाली सिंह (18)है.वह रोहिणी स्थित एक स्कूल में कक्षा बारहवीं की छात्रा थी.मृतका के भाइ अमित सिंह ने सर्वप्रथम शव को कमरे में फंदे से लटकते हुये देखा था.उसने शोर मचाकर इलाके के लोगों को घटना की जानकारी दी थी.सोनाली को बेहाशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया.चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

11:53 PM. 9 Dec 23 6:23 PM. 9 Dec

शुभेंदु अधिकारी ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, किसानों को मुआवजा देने की मांग

तूफानी चक्रवात मिचौंग के कारण राज्य के तटवर्ती व दक्षिण बंगाल के जिलों में लगातार बारिश से इस क्षेत्र की फसल को काफी नुकसान हुआ है. इस संबंध में राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस बेमौसम बारिश की वजह से राज्य के किसानों को काफी नुकसान हुआ है. राज्य में विशेष कर धान व आलू की खेती करने वाले किसान सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, इसलिए राज्य सरकार को इन किसानों की मदद करनी चाहिए. श्री अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इसे लेकर राज्य के मुख्य सचिव डॉ हरि कृष्ण द्विवेदी को पत्र लिख कर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

11:53 PM. 9 Dec 23 6:23 PM. 9 Dec

अगले सप्ताह पीएम से मुलाकात करने के लिये दिल्ली जा सकती है ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य की ‘बकाया’ मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहती हैं. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था. ममता ने यह बात शनिवार को बागडोगरा एयरपोर्ट के सामने खड़े होकर कही. इससे पहले वह पिछले सितंबर में दिल्ली गई थी.17 दिसंबर को विपक्षी गठबंधन I-N-D-I-A की बैठक है. हालांकि गठबंधन की बैठक के बाद उन्होंने पीएम से 18 से 20 दिसंबर के बीच किसी भी दिन का समय मांगा है. ममता बनर्जी ने कहा कि अगर पीएम मोदी समय दे तो बेहतर है. नहीं तो हमें जो करना होगा हम करेंगे.

11:53 PM. 9 Dec 23 6:23 PM. 9 Dec

मेयो रोड पर एसएलएसटी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार महिलाओं ने सिर मुंडवाकर किया प्रदर्शन

मेयो रोड पर एसएलएसटी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार महिलाओं ने सिर मुंडवाकर प्रदर्शन किया . एसएलएसटी 2016 कक्षा 9वीं से 12वीं की नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी स्कूल में भर्ती की मांग को लेकर लगातार धरने पर बैठे हुए हैं. ये नौकरी चाहने वाले 15 मार्च 2021 से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

11:53 PM. 9 Dec 23 6:23 PM. 9 Dec

अगले सप्ताह में कोलकाता समेत जिलों में गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

पश्चिम बंगाल में सर्दी शुरू हो गई है. दक्षिण बंगाल में सुबह से ही हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा. कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. हालांकि अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार मिचौंग के बाद की बारिश (Rain) का प्रभाव कम हो गया है और जिले में ठंड महसूस हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, कोहरे की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए बारिश की संभावना नहीं है. उत्तर-पश्चिमी हवा का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा. अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिर सकता है. अगले दो दिनों में दिन का तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ जाएगा.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >