माध्यमिक परीक्षा के दौरान बड़े मालवाही वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक
माध्यमिक परीक्षा के दौरान महानगर में बड़े मालवाही वाहनों (आवश्यक सामग्री के वाहनों को छोड़कर) की आवाजाही पर रोक रहेगी. कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल की तरफ से इस सिलसिले में एक ऑर्डर जारी किया गया है. लालबाजार सूत्र बताते हैं कि इस आदेश में कहा गया है कि कोलकाता में आगामी दो फरवरी, तीन, पांच, छह, आठ, नौ, 10 व 12 फरवरी को महानगर के विभिन्न इलाकों में सभी प्रकार के मालवाही वाहनों की आवाजाही इन तारीखों पर सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी. इनमें आपातकालीन वाहन जैसे- एलपीजी सिलिंडर, पेट्रोलियम, तेल, ऑक्सीजन, दूध, दवा, सब्जी/फल/मछली आदि ले जाने वाले वाहनों को इस निर्देश से दूर रखा गया है. ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी आवश्यकता के मुताबिक परीक्षा सेंटर के आसपास ट्रैफिक के संचालन में बदलाव कर सकते हैं.