West Bengal Breaking News :शिक्षक हत्याकांड पर बांकुड़ा नगरपालिका के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
6:34 PM. 11 Dec 23 6:34 PM. 11 Dec

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया आदेश,
एसएससी के 5578 अभ्यर्थियों की जल्द होगी नियुक्ति

पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्ति का मामला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब एसएलएसटी 2016 के अभ्यार्थियों की समस्या जल्द खत्म होने वाली है. एसएलएसटी 2016 के अभ्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री के साथ हुई बैठक के बाद कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आदेश दिया है कि 5578 लोगों की जल्द नियुक्ति की जाएगी. बैठक विकास भवन में दो घंटे तक चली. सूत्रों के मुताबिक नौकरी चाहने वालों को सरकार की ओर से सकारात्मक कदम उठाने का वादा मिला है. हालांकि, शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु (Education Minister Bratya Basu) नौकरी के उम्मीदवारों के साथ दिसंबर में फिर से मुलाकात करने की बात कहीं है. उनका कहना है कि एसएलएसटी 2016 मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है. कोर्ट का फैसला आने के बाद से ही आगे की प्रक्रिया शुरु की जाएगी.

6:34 PM. 11 Dec 23 6:34 PM. 11 Dec

शिक्षक हत्याकांड पर बांकुड़ा नगरपालिका के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

बांकुड़ा नगरपालिका अगर आवास योजना में भ्रष्टाचार नहीं करती तो नूतनचटी इलाके में शिक्षक एवं उनके बेटे को अपनी जान गंवानी नहीं पड़ती. ऐसा ही आरोप बांकुड़ा जिला भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से लगाया गया है. सोमवार को बांकुड़ा जिला भाजपा की तरफ से बांकुरा नगरपालिका के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया. जहां सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं. जिन्होंने तख्तियों के साथ नारेबाजी करके विरोध जताया. मौके पर उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव मीता चटर्जी का कहना था कि नगरपालिका के 11 नंबर वार्ड में जमीन विवाद को लेकर शिक्षक एवं उसके परिवार पर जो हमला हुआ था एवं शिक्षक सहित उसके बेटे को अपनी जान गंवानी पड़ी थी, इसकी सीधी वजह आवास योजना में धांधली से है. इसका कारण है कि आरोपी ने शिक्षक की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया था एवं दलील बनाकर आवास योजना के लिए दरखास्त भी किया था. जहां नगर पालिका की तरफ से कोई जांच किये बिना आरोपी को आवास योजना का आवंटन उपलब्ध कराया गया. राज्य नेत्री ने आरोप लगाया कि जब कोर्ट ने आदेश दे दिया था तो कोर्ट के निर्देश का पालन नगर पालिका ने क्यों नहीं किया.

6:34 PM. 11 Dec 23 6:34 PM. 11 Dec

जलपाईगुड़ी के बंद पड़े 6 चाय बागानों का होगा अधिग्रहण

जलपाईगुड़ी के बंद पड़े 6 चाय बागानों का होगा अधिग्रहण. बोलीं सीएम ममता बनर्जी मुख्य सचिव को धुपगुड़ी के अलग सब-डिवीज़न बनाए जाने के मामले में एक्शन के दिए निर्देश.

6:34 PM. 11 Dec 23 6:34 PM. 11 Dec

बानरहाट की सभा में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा

बानरहाट की सभा में ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. केंद्र की भाजपा सरकार ने 100 दिन के काम का 7000 करोड़ रुपये रोक लिया है. मैं यह बकाया पैसा लेने के लिए दिल्ली जा रही हूं. मैंने प्रधानमंत्री से 18, 19, 20 के बीच का समय मांगा है. भाजपा सरकार आवास योजना, ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए पैसा नहीं दे रही है. वे जीएसटी के नाम पर सारे टैक्स ले रहे हैं, राज्य को पैसा नहीं दे रहे हैं.

6:34 PM. 11 Dec 23 6:34 PM. 11 Dec

आयकर विभाग ने आईएफए के पूर्व सचिव उत्पल गांगुली से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की

पश्चिम बंगाल के आयकर विभाग ने विदेशी शराब व्यापार में वित्तीय अनियमितताओं की चल रही जांच के सिलसिले में सोमवार को भारतीय फुटबॉल संघ (आईएफए) के पूर्व सचिव उत्पल गांगुली से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की है. उन्होंने बताया कि आयकर अधिकारी प्रासंगिक दस्तावेजों की जांच कर रहे थे और गांगुली से उनके ढकुरिया स्थित आवास पर पूछताछ कर रहे थे. इस दौरान केंद्रीय बलों के जवानों ने सुबह से ही परिसर की घेरेबंदी कर रखी थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमारे अधिकारी गांगुली से पूछताछ कर रहे हैं और भारत-निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) के व्यापार से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं, जिससे वह जुड़े हुए थे.

1:48 PM. 11 Dec 23 1:48 PM. 11 Dec

कोलकाता समेत विभिन्न जिलों में गिरा पारा, ठंड बढ़ने की संभावना

पश्चिम बंगाल में लगातार मौसम करवट बदल रही है. बारिश (Rain) ने जनजीवन काे अस्त व्यस्त करके रख दिया था. अब कोलकाता समेत जिलों में ठंड ने दस्तक दे दिया है. बादल रहित सुबह में ठंडी हवा ने घोषणा कर दी कि सर्दी आ गई है. कोलकाता शहर में सुबह का तापमान गिरकर 15 डिग्री के आस -पास पहुंच गया. ठंड अचानक से बहुत ज्यादा बढ़ गई है. हालांकि मौसम विभाग के मानें तो कोलकाता समेत जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना है. रविवार सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस था. रात के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान लगाया गया है. सोमवार सुबह शहर का तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 15.3 डिग्री पर पहुंच गया.

1:48 PM. 11 Dec 23 1:48 PM. 11 Dec

अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर जब्त

पूर्व बर्दवान जिले के खंडघोष थाने की पुलिस ने अवैध रूप से बालू लेकर जा रहे पांच ट्रैक्टरों को जब्त कर उनके सभी चालकों को गिरफ्तार कर लिया. गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने खटिका मोड़ के पास छापामारी अभियान चलाकर उक्त वाहनों को जब्त कर पांचों चालकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

1:48 PM. 11 Dec 23 1:48 PM. 11 Dec

शुभेंदु अधिकारी उत्तर बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक सप्ताह के उत्तर बंगाल के दौरे पर हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं भी की हैं. मुख्यमंत्री के दौरे के पलटवार अब विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी भी उत्तर बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक 12 दिसंबर को वह सिलीगुड़ी में एक राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद 16 दिसंबर को फिर से उत्तर बंगाल का दौरा करेंगे. उस दिन उनके कई कार्यक्रम होंगे. विधानसभा अधिवेशन के दौरान छह दिसंबर को मुख्यमंत्री उत्तर बंगाल के दौरे पर गयी थीं. उस समय भाजपा परिषदीय दल ने उत्तर बंगाल के विधायकों से शुभेंदु अधिकारी की एक सभा कराने का अनुरोध किया.

11:42 AM. 11 Dec 23 11:42 AM. 11 Dec

एसएलएसटी अभ्यर्थियों से आज मुलाकात करेंगे शिक्षा मंत्री

एसएससी की परीक्षा देकर बेकार बैठे एसएलएसटी-2016 (नौवीं से 12वीं की श्रेणी) अभ्यर्थियों से सोमवार को शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु मुलाकात करेंगे. गौरतलब है कि इन अभ्यर्थियों में से तीन ने शनिवार को अपना सिर मुंडवाकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से नौकरी की मांग की. इनके आंदोलन को लगभग 1000 दिन हो गये हैं. इनकी समस्या पर बातचीत के लिए शिक्षा मंत्री ने सोमवार का समय दिया है. यह अपील तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने शिक्षा मंत्री से शनिवार को की थी. नौकरियों की मांग को लेकर 1000 दिनों के धरने के बाद सोमवार को ब्रात्य बसु से ये अभ्यर्थी मुलाकात करेंगे.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >