छत्तीसगढ़ में छेड़छाड़ से परेशान महिला ने सब्जी बेचने वाले को जिंदा जलाया, हंसिया से भी किया हमला

Chhattisgarh News: उस पर युवक फब्तियां कसता था. कुछ भी बोल देता था. इससे वह तंग आ गयी थी. उसने कई बार उसे मना किया. चेतावनी भी दी, लेकिन युवक नहीं माना. आखिरकार उसके सब्र का बांध टूट गया और उसने रामढ़ क्षेत्र में रहने वाले जितेंद्र साहू (36) पर हमला कर दिया.

Chhattisgarh News: लड़कियों और महिलाओं पर तेजाब फेंकने या फिर पेट्रोल डालकर जलाने की कई खबरें आपने सुनी होंगी. लेकिन, एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें महिला ने बार-बार छेड़छाड़ करने वाले को जिंदा जला दिया. जी हां. महिला ने सब्जी वाले पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी. इसके बाद उस पर हंसिया से भी हमला किया. घटना झारखंड से सटे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की है.

गंभीर हालत में युवक को बिलासपुर रेफर किया गया

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले (Mungeli District) के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में बिलासपुर (Bilaspur) रेफर कर दिया गया है. वहीं, हमला करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया गया है कि महिला सब्जी बेचती है. युवक भी सब्जी बेचता है. दोनों आसपास ही बाजार में सब्जी बेचते हैं. सीमा साहू नामक महिला का आरोप है कि सब्जी वाला उसे जब-तब छेड़ता रहता था.

Also Read: Chhattisgarh: नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ का एक ऐसा गांव, जहां नौकरी छोड़ YouTube से लाखों कमा रहे युवा

आखिरकार टूट गया सीमा साहू का सब्र

उसने कहा है कि उस पर युवक फब्तियां कसता था. कुछ भी बोल देता था. इससे वह तंग आ गयी थी. उसने कई बार उसे मना किया. चेतावनी भी दी, लेकिन युवक नहीं माना. आखिरकार उसके सब्र का बांध टूट गया और उसने रामढ़ क्षेत्र में रहने वाले जितेंद्र साहू (36) पर हमला कर दिया. रविवार को जैसे ही जितेंद्र साहू बाजार में आया, सीमा ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी.

हंसिया से जितेंद्र पर कर दिया हमला

जितेंद्र वहां से भागने लगा, तो सीमा ने हंसिया से भी उस पर हमला कर दिया. इसमें जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों ने किसी तरह जितेंद्र के शरीर में लगी आग बुझायी और उसे पास के एक अस्पताल में पहुंचाया. अस्पताल से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद मुंगेली पुलिस मौके पर पहुंची और सीमा साहू को गिरफ्तार कर लिया.

मोबाइल पर करता था गंदी-गंदी बातें

बुधवारी बाजार में सब्जी की दुकान लगाने वाली सीमा साहू ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र लंबे समय से उसके साथ छेड़खानी कर रहा था. वह मोबाइल पर भी उससे गंदी-गंदी बातें करता था. दुकान लगाने के लिए बाजार आती, तो वहां किसी के भी सामने कुछ भी कह देता था. उसकी हरकतों से वह बेहद परेशान थी. इसलिए मजबूरी में उसने यह कदम उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >