UP Breaking News Live : सीएम योगी का काशी दौरा आज, पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का लेंगे जायजा

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम वाराणसी पहुंचेंगे. यहां करीब 16 घंटे के काशी प्रवास के दौरान दर्शन-पूजन, बैठक और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित और शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

11:33 AM. 13 Feb 24 6:03 AM. 13 Feb

सीएम योगी का काशी दौरा आज, पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का लेंगे जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम वाराणसी पहुंचेंगे. यहां करीब 16 घंटे के काशी प्रवास के दौरान दर्शन-पूजन, बैठक और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. मुख्यमंत्री का राजकीय विमान मंगलवार की शाम लगभग चार बजे बीएचयू हेलिपैड पर उतरेगा. वहां से वह सड़क मार्ग से सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास की जन्मस्थली जाएंगे और विकास कार्यों का जायजा लेंगे. इसके बाद बीएचयू जाएंगे और वहां से राजकीय विमान से पुलिस लाइन जाएंगे. सर्किट हाउस में वह प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित और शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे. इसके बाद वह कालभैरव मंदिर और विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे. रात 9.00 से 10.00 बजे के बीच मुख्यमंत्री सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम और रोप-वे प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री करखियांव में अमूल डेयरी प्लांट और भेल इंडिया की जमीन पर प्रस्तावित निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. इसके बाद वह बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो जाएंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम वाराणसी पहुंचेंगे. यहां करीब 16 घंटे के काशी प्रवास के दौरान दर्शन-पूजन, बैठक और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित और शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >