Heropanti 2 Song: टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया का नया गाना ‘मिस हैरान’ रिलीज, एक्टर की आवाज का चला जादू

Heropanti 2 New Song: साजिद नाडियाडवाला की ‘हीरोपंती 2’ (Heropanti 2) के ट्रेलर और पिछले ट्र��क के बाद फाइनली अब टीम ने इसका एक और लेटेस्ट गाना ‘मिस हैरान’ (Miss Hairan) रिलीज कर दिया है.

साजिद नाडियाडवाला की ‘हीरोपंती 2’ (Heropanti 2) के ट्रेलर और पिछले ट्रैक के बाद फाइनली अब टीम ने इसका एक और लेटेस्ट गाना ‘मिस हैरान’ (Miss Hairan) रिलीज कर दिया है. फिल्म के इस गाने को खुद टाइगर श्रॉफ ने गाया है. बता दें ए आर रहमान द्वारा रचित इस गाने के जरिए एक्शन स्टार टाइगर ने फिल्म में अपना सिंगिंग डेब्यू किया है. वहीं फिल्म के इस लेटेस्ट ट्रैक को अहमद खान और राहुल शेट्टी ने कोरियोग्राफ किया है. टाइगर ने बताया कि यह उनके करियर का यह एक खास पल है, क्योंकि निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने पहले उन्हें हीरोपंती में एक अभिनेता के रूप में और अब हीरोपंती 2 में एक सिंगर के रूप में लॉन्च किया है. बता दें कि फिल्म ईद के खास मौके पर यानी की 29 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >