कैटरीना कैफ ने सलमान खान संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके साथ रहना मेरे लिए...

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हाल ही में टाइगर 3 फिल्म को लेकर सुर्खियां बटौर रही है. मूवी में उन्होंने जोया का किरदार निभाकर पूरी लाइमलाइट बटौर ली. अब उन्होंने सलमान खान संग अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी है.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. फिल्म को दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिला. इसने अबतक 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

टाइगर 3 की पूरी कास्ट और क्रू फिलहाल अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसे दुनिया भर के दर्शकों से सराहना मिल रही है.

खैर, कैटरीना और सलमान एक दूसरे के फेवरेट हैं और एक साथ काफी अच्छा रिलेशनशिप शेयर करते हैं. फैंस स्टार्स को एक साथ किसी भी प्रोजेक्ट में देखना पसंद करते हैं.

फिल्मफेयर के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में कैटरीना ने सलमान के साथ अपने रिश्तों और उनके साथ काम करने के अनुभव के बारे में अपने दिल की बात कही.

कैटरीना कैफ ने कहा कि सलमान के बारे में अद्भुत बात यह है कि पिछले कुछ सालों में उनकी प्रोफेशनल रिश्तें निश्चित रूप से विकसित हुआ है. जब उन्होंने पहली बार उनके साथ शूटिंग की तो उन्होंने एक न्यूकमर के रूप में शुरुआत की. उन्होंने कहा कि एक अभिनेत्री के रूप में आज उन्हें इस इंडस्ट्री में पहचान मिल गई है.

कैटरीना कैफ ने कहा कि वह और सलमान कोई भी सीन करने में एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल हैं. उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उनके बीच बहुत एक दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान है और मैंने एक जगह बना ली है.

रिपोर्ट्स की मानें तो फैंस अब टाइगर 3 को एक महीने बाद अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. खैर, यह सलमान के उन सभी फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जो फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

कैटरीना कैफ की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही मेरी क्रिसमस में दिखाई देने वाली है. फिलहाल वह अपने पति विक्की कौशल संग क्वालिटी टाइम स्पेंट कर रही है.

Also Read: Katrina Kaif को ऐसे खुश रखते हैं विक्की कौशल, हैप्पी मैरिज के बताये सीक्रेट, आप भी जान लें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >