नूंह हिंसा के गुनाहगारों पर होगी सख्त कार्रवाई, खट्टर सरकार वसूलेगी मुआवजा, देखें वीडियो

नूंह में हुई हिंसा को लेकर सीएम खट्टर का ने कहा है कि राज्य में पुलिस बलों की संख्या कम है. ऐसे में सबकी सुरक्षा नहीं की जा सकती. सीएम खट्टर ने बताया कि प्रदेश की आबादी 2.7 करोड़ है. हमारे पास 60 हजार जवान हैं, ऐसे में पुलिस हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती.

Nuh Violence: नूंह हिंसा में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. कई लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं. पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान गस्त लगा रहे हैं. हिंसा की घटना के बाद भीड़ ने कई वाहनों में आग लगा दिया और दुकानों में तोड़फोड़ की. साफ है कि हिंसा की आग में पूरा इलाका जल गया. इधर, घटना के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाला खट्टर ने कहा है कि एक अधिनियम पारित किया गया है जिसमें यह कहा गया है कि सार्वजनिक संपत्ति के लिए प्रावधान करेंगे, लेकिन जहां तक ​​​​निजी संपत्ति का सवाल है उसके लिए जिन्होंने नुकसान पहुंचाया है वे इसकी भरपाई करेंगे. उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों से मुआवजा वसूला जाएगा. इस बीच नूंह हिंसा को लेकर सीएम खट्टर का एक गैर-जिम्मेदाराना बयान भी सामने आया है. नूंह में हुई हिंसा को लेकर सीएम खट्टर का ने कहा है कि राज्य में पुलिस बलों की संख्या कम है. ऐसे में सबकी सुरक्षा नहीं की जा सकती. सीएम खट्टर ने बताया कि प्रदेश की आबादी 2.7 करोड़ है. हमारे पास 60 हजार जवान हैं, ऐसे में पुलिस हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती. गौरतलब है कि नूंह में भड़की हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है. बता दें, सोमवार को एक धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया था. जिसके दौरान कुछ लोगों ने यात्रियों को रोका और पथराव शुरू कर दिया गया. और पुलिस पर भी हमला किया. इसके बाद कई जगहों पर हिंसा की घटनाएं सामने आईं. नूंह जिले में भारी पुलिस तैनात कर दिया गया है. कर्फ्यू भी लगाया गया है. हालांकि इस बीच कुछ देर के लिए कर्फ्यू में ढील भी दी गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >