Sohail Khan की ईद पार्टी में सलमान खान दिखे बेहद स्टाइलिश; प्रीति जिंटा, बॉबी देओल सहित इन स्टार्स ने बढ़ाई रौनक, VIDEO

सोहेल खान ने ईद की पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे. इसमें सलमान खान, अरबाज खान, सलीम खान भी शामिल हुए. पार्टी की तसवीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं.

Sohail Khan Eid Party: एक्टर-निर्माता सोहेल खान ने अपने मुंबई वाले घर पर ईद की पार्टी रखी. इस ग्रैंड पार्टी में सोहेल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों को इनवाइट किया. पार्टी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस ईद पार्टी में सलमान खान, उनकी बहन अर्पिता और उनके पति आयुष, अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान के साथ पहुंचे. इसके अलावा सोहेल के पिता सलीम खान भी इस जश्न में नजर आए.


ईद पार्टी में पहुंचे सलमान खान
ईद के मौके पर अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान ने अपने फैंस को बधाई दी. इसके अलावा वो अपने भाई के पार्टी में भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट ओर प्रिंटेड जींस पहना था. उनके जींस ने पैपराजी का ध्यान अपनी ओर खींचा. वो पूरे क्लीन शेव में दिखे. उन्होंने क्लीन शेव लुक रखा था. वहीं, उनके माता-पिता सलीम खान और हेलेन ने भी पार्टी में शानदार एंट्री ली. हेलेन ने ब्लैक रंग आउटफिट पहना था और सलीम खान कैजुअल लुक में दिखे.


जानें पार्टी में कौन-कौन पहुंचे
सोहेल खान की ईद पार्टी मे अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान के साथ दिखे. दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथे डाले दिखे. साथ में वो काफी अच्छे लग रहे थे. वहीं, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान भी इसमें दिखे. उन्होंने भी ब्लैक आउटफिट पहना था. वहीं, एनिमल स्टार बॉबी देओल भी अपनी पत्नी तान्या के साथ इसमें दिखे. इसके अलावा जश्न में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडएनफ भी शामिल हुए. प्रीति ब्लैक सलवार-सूट में काफी खूबसूरत दिखी. इस पार्टी में सुनील शेट्टी, अंगद बेदी भी शामिल हैं.

Arbaaz Khan ने Sshura Khan संग शेयर की निकाह सेरेमनी की इनसाइड तसवीरें, साथ दिखा पूरा खान परिवार, PHOTOS

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >