मुख्य बातें
Shardiya Navratri 2023 day 1 maa shailputri puja LIVE Updates: शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गई जो 24 अक्टूबर को समाप्त होगी. शारदीय नवरात्रि त्योहार मनाने के लिए यहां पढ़ें संपूर्ण जानकारी
Shardiya Navratri 2023 day 1 maa shailputri puja LIVE Updates: शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गई जो 24 अक्टूबर को समाप्त होगी. शारदीय नवरात्रि त्योहार मनाने के लिए यहां पढ़ें संपूर्ण जानकारी

Shardiya Navratri 2023 Day 1: शारदीय नवरात्र का पहला दिन आज, जानें कैसे करें पूजा
मंत्र : ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥
प्रार्थना
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
स्तुति
या देवी सर्वभूतेषु माँ शैलपुत्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
घटस्थापना मंत्र कलशस्य मुखे विष्णु: कण्ठे रुद्र: समाश्रित: मूले त्वस्य स्थितो ब्रह्मा मध्य मातृगणा: स्मृता:
प्रतिपदा तिथि के दिन घट स्थापना यानी कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त में ही करना चाहिए. आज अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:38 मिनट से दोपहर 12:23 मिनट तक है. इस मुहूर्त में घट स्थापना करें. साथ ही इसी मुहूर्त में आप मां शैलपुत्री की पूजा भी कर सकते हैं.
Shardiya Navratri तिथि
16 को द्वितीया
17 को तृतीया
18 को चतुर्थी
19 को पंचमी
20 को षष्ठी
21 को महासप्तमी
22 को महाअष्टमी
23 को महानवमी
24 को विजयादशमी है
15 को शैलपुत्री
16 को ब्रह्मचारिणी
17 को चंद्रघंटा
18 को कुष्मांडा
19 को स्कंदमाता
20 को कात्यायनी
21 कालरात्रि
22 को महागौरी
23 को मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ 14 अक्टूबर 2023 – रात्रि 11:24 बजे तक
प्रतोपदा तिथि समाप्त 16 अक्टूबर 2023 – 12:32 पूर्वाह्न
चित्रा नक्षत्र आरंभ 14 अक्टूबर 2023 – 04:24 अपराह्न
विहित नक्षत्र समाप्त 15 अक्टूबर 2023 – 06:13 अपराह्न
वैधृति योग प्रारम्भ 14 अक्टूबर 2023 – प्रातः 10:25 बजे
वैधृति योग समाप्त 15 अक्टूबर 2023 – प्रातः 10:25 बजे
घटस्थापना मुहूर्त 15 अक्टूबर 2023 – 05:41 पूर्वाह्न
घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त 15 अक्टूबर 2023 – सुबह 11:09 बजे से 11:56 बजे तक
कलश स्थापना के बाद मां शैलपुत्री को धूप, दीप दिखाकर अक्षत, सफेद फूल, सिंदूर, फल अर्पित करें
शैलपुत्री मां के मंत्र का उच्चारण करें और कथा पढ़ें. भोग में आप जो भी दूध, घी से बनी चीजें लाएं हैं वो चढ़ाएं.
फिर हाथ जोड़कर माता की आरती उतारें.
आखिर में अनजाने में हुई गलतियों की माफी मांगे और हमेशा आशीर्वाद बनाए रखने की माता रानी से प्रार्थना करें.
पहले दिन सुबह उठकर स्नान आदि करके साफ वस्त्र पहनें.
फिर मंदिर की साफ-सफाई करके गंगाजल से शुद्ध करें
इसके बाद लाल कपड़ा बिछाकर उस पर थोड़े चावल रखें. मिट्टी के एक पात्र में जौ बो दें.
जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें. कलश में चारों ओर आम या अशोक के पत्ते लगाएं और स्वास्तिक बनाएं.
कलश में साबुत सुपारी, सिक्का और अक्षत डालें.
एक नारियल पर चुनरी लपेटकर कलावा से बांधें और इस नारियल को कलश के ऊपर पर रखते हुए मां जगदंबे की सच्चे मन से आह्वान करें
फिर दीप जलाकर कलश की पूजा करें.
Shardiya Navratri 2023 day 1 maa shailputri puja LIVE Updates: शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गई जो 24 अक्टूबर को समाप्त होगी. शारदीय नवरात्रि त्योहार मनाने के लिए यहां पढ़ें संपूर्ण जानकारी