Pathaan OTT Release: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ओटीटी पर कब और किस दिन होगी रिलीज? जानिए यहां

फिल्म पठान का जलवा बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है. शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर मूवी ने बॉलीवुड पर लगे ग्रहण को हटा दिया है. चलिए आपको बताते है किस ओटीटी पर फिल्म रिलीज होगी.

Pathaan OTT Release Date: बॉलीवुड की बिगेस्ट ओपनर फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है. शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ने अबतक कई रिकॉर्ड को तोड़ डाले. पठान की सक्सेस ने बॉलीवुड को एक नयी उम्मीद दी है. इन सबके बीच क्या आपको पता है कि इसके ओटीटी राइट्स बिक चुके है. चलिए आपको बताते है किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप इसे देख सकते है.

पठान किस ओटीटी पर होगी रिलीज?

टाइम्स नाउ के अनुसार, पठान के ओटीटी राइट्स पहले ही अमेजन प्राइम वीडियो को 100 करोड़ रुपये में बेच दिए है. रिपोरट्स की मानें तो फिल्म अप्रैल तक ओटीटी पर रिलीज हो सकती है. बता दें कि पठान को रिलीज हुए छह दिन हो चुके है. फिल्म देश और दुनियाभर में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसने 500 करोड़ पार कर लिया है.

अप्रैल में ओटीटी पर रिलीज होगी पठान

फिल्म पठान अप्रैल में ओटीटी पर रिलीज हो सकती है. हालांकि किस दिन मूवी रिलीज होगी, इसके डेट का खुलासा नहीं हुआ है. बहरहाल, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में है. फिल्म में शाहरुख और जॉन जबरदस्त एक्शन करते दिखे.

Also Read: Pathaan BO Collection Day 6: ‘पठान’ ने 6 दिनों में कितनी कमाई की? शाहरुख खान की फिल्म ने पार किया 300 करोड़
शाहरुख खान बोले- मैं बताना चाहूंगा कि फिल्म…

फिल्म पठान के सक्सेस इवेंट में शाहरुख खान ने कहा कि, महफिल के जरिए मैं उनलोगों को भी धन्यवाद कहना चाहूंगा, जो आज यहां नहीं हैं, लेकिन उन्होंने फिल्म को बहुत प्यार दिया. मैं बताना चाहूंगा कि फिल्म के हम तीनों कलाकार किसी चॉइस, वजह या मकसद की वजह से मीडिया से नहीं मिले, ऐसा नहीं है. इस फिल्म की शूटिंग कोविड के दौरान हुई थी.जब शूटिंग खत्म हुई तो प्रोडक्शन टीम के साथ हम भी उसी में लगे हुए थे जिससे किसी से मुख़ातिब नहीं हो सके. मैं मानता हूं कि मीडिया और इंडस्ट्री एक ही टीम में हैं. मीडिया के हर माध्यम ने इस फिल्म पर अपना प्यार बरसाया है. फैन्स के बाद हम मीडिया के शुक्रगुज़ार हैं.हिंदी सिनेमा को फिर से जिन्दा करने के लिए मैं पूरे इंडस्ट्री की तरफ से शुक्रगुज़ार हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >