Sarkari Naukri: आईबीपीएस पीओ का रिजल्ट कब होगा जारी, एसएससी एमटीएस के परिणाम का इंजतार, चेक करें अपडेट

Sarkari Naukri 2023 LIVE Update: सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार इस हफ्ते इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार रेलवे, बैंक, नर्स और शिक्षक के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन करें. साथ ही वैकेंसी से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के बारे में अपडेट जानकारी प्राप्त करें. इस लाइव के जरीए सरकारी नौकरी और परीक्षा के बारे में अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं. हम आपको परीक्षाओं के रिजल्ट, सरकारी वैकेंसी 2023 लेटेस्ट सरकारी नौकरी से जुड़े अपडेट दे रहे हैं. अन्य जानकारी के लिए प्रभात खबर के साथ जुड़े रहें.

Live Updates
6:33 PM. 18 Oct 23 1:03 PM. 18 Oct

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर पद के लिए आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 17 अक्टूबर, 2023 को स्टेनोग्राफर पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं.

3:36 PM. 18 Oct 23 10:06 AM. 18 Oct

IBPS PO Prelims Results: रिजल्ट जल्द होगा जारी

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) 2023 के लिए आईबीपीएस पीओ (प्रोबेशनरी ऑफिसर) प्रारंभिक परीक्षा परिणाम अक्टूबर 2023 के तीसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी कर सकता है. अपने परिणाम तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की आवश्यकता होगी. इस वर्ष, वार्षिक आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 3,049 रिक्तियों के साथ हुई.

6:43 PM. 17 Oct 23 1:13 PM. 17 Oct

Durga Puja School Holidays 2023: इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

अक्टूबर में कई त्योहार पड़ने वाले हैं. ऐसे में बच्चों को लॉन्ग वीकेंड की होने वाली है. इसमें कोई शक नहीं है कि बच्चों को त्योहारों का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है. साल 2023 में पर्व और त्योहार है, लॉन्ग वीकेंड्स की भरमार रही है (Long Weekends in 2023). वहीं अब इस हफ्ते भी ज्यादातर लोगों ने लॉन्ग वीकेंड एंजॉय करने की पूरी तैयारी कर ली है. कई स्कूलों में शनिवार को भी स्कूल बंद रहते हैं. ऐसे में 21, 22, 23 और 24 अक्टूबर यानी इस हफ्ते 4 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे. इसके बाद 28 और 29 अक्टूबर को यूपी के 35 जिलों में UPSSSC PET परीक्षा की वजह से स्कूलों में छुट्टी दे दी जाएगी.

5:30 PM. 17 Oct 23 12:00 PM. 17 Oct

SSC Stenographer answer key 2023: आंसर की जारी

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ भर्ती 2023 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी कर दी है. जो उम्मीदवार इस एसएससी स्टेनो ग्रेड सी, डी परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे ssc.nic से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने प्रारंभिक उत्तर कुंजी के साथ उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पुस्तिकाएं भी अपलोड की हैं.

4:21 PM. 17 Oct 23 10:51 AM. 17 Oct

डीएलएड का रिजल्ट जारी, 84.11% अभ्यर्थी सफल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 का परीक्षाफल सोमवार देर रात जारी कर दिया है. अभ्यर्थी अपने यूजर आइडी एवं पासवर्ड के माध्यम से समिति की वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com पर जाकर स्कोर कार्ड मंगलवार से डाउनलोड कर सकते हैं. इस संबंध में समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 1,39,141 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे, जिसमें कुल 1,17,037 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं. उत्तीर्णता का प्रतिशत 84.11% है. स्कोर कार्ड एवं अन्य कागजात के आधार पर अभ्यर्थी सत्र 2023-25 के लिए राज्य के डीएलएड संस्थानों में नामांकन के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे, जिसके संबंध में सूचना बाद में दी जायेगी.

9:40 PM. 16 Oct 23 4:10 PM. 16 Oct

SSC MTS 2023: एमटीएस परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी

एसएससी ने 17 सितंबर, 2023 को एमटीएस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी. आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 20 सितंबर, 2023 थी. परीक्षा का परिणाम को लेकर फिलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है. इस बारे में जल्द ही कोई अधिसूचना जारी की जा सकती है. यह भर्ती अभियान एमटीएस में 1,198 रिक्तियों और सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार की 360 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है.

मुख्य बातें

Sarkari Naukri 2023 LIVE Update: सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार इस हफ्ते इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार रेलवे, बैंक, नर्स और शिक्षक के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन करें. साथ ही वैकेंसी से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के बारे में अपडेट जानकारी प्राप्त करें. इस लाइव के जरीए सरकारी नौकरी और परीक्षा के बारे में अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं. हम आपको परीक्षाओं के रिजल्ट, सरकारी वैकेंसी 2023 लेटेस्ट सरकारी नौकरी से जुड़े अपडेट दे रहे हैं. अन्य जानकारी के लिए प्रभात खबर के साथ जुड़े रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bimla kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >