ओडिशा में फिर से ठेके पर होगी शिक्षकों की नियुक्ति, संघ ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

वर्तमान में ओडिशा में लगभग एक लाख पद रिक्त हैं. राज्य सरकार ने 20 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की है. यह केवल चुनाव को ध्यान में रख कर है. चुनाव के बाद इन लोगों को हटा दिया जाएगा. उन्होंने सवाल किया कि सीधे नियुक्ति राज्य सरकार क्यों नहीं दे रही है.

ओडिशा सरकार ने 10 माह पूर्व जो निर्णय लिया था, अब उसे बदलने जा रही है. सरकार ठेके पर प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति करने जा रही है, लेकिन अलग ढंग से सरकार ने यह कार्य किया है. अब राज्य सरकार ने कनिष्ठ शिक्षक नियुक्ति की नियमावली में संशोधन किया है. अब पहली से पांचवीं कक्षा तक के शिक्षकों की नियुक्ति का जिम्मा जिला परिषद के अधीन रहेगा. इसी तरह छठी से आठवीं कक्षा तक की कक्षाओं के शिक्षकों को ठेके पर नियुक्ति समग्र शिक्षा योजना में दी जाएगी.

ओडिशा कॉन्ट्रैक्ट आधारित कर्मचारी महासंघ ने राज्य सरकार के इस निर्णय का विरोध किया है. संघ के अध्यक्ष विजय मल्ल ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षकों के लिए 20 हजार पदों को भरने का निर्णय किया है, जिसका हम स्वागत करते हैं. लेकिन इन पदों को नियमित की बजाय कॉन्ट्रैक्ट पर भरने का निर्णय काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. राज्य सरकार ने निविदा आधारित नौकरी की प्रथा को खत्म करने की घोषणा की थी. अब फिर से इसे लागू करना ठीक नहीं है. हम इसका विरोध करते हैं.

राज्य सरकार शिक्षित युवाओं के साथ खेल रही है : कांग्रेस

कॉन्ट्रैक्ट पर कनिष्ठ शिक्षकों को नियुक्ति किए जाने की जो बात सामने आ रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस विधायक तारा प्रसाद वाहिनीपति ने इस मामले मे प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह बात कही. श्री वाहिनीपति ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में घोषणा की थी कि ठेके पर नियुक्ति की प्रथा ओडिशा से समाप्त हो गयी. उस समय सभी ने इसका स्वागत किया था.

Also Read: एनआईटी राउरकेला में परीक्षा देने आये हरियाणा के 4 लोगों को ओडिशा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

वर्तमान में राज्य में लगभग एक लाख पद रिक्त हैं. राज्य सरकार ने 20 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की है. यह केवल चुनाव को ध्यान में रख कर है. चुनाव के बाद इन लोगों को हटा दिया जाएगा. उन्होंने सवाल किया कि सीधे नियुक्ति राज्य सरकार क्यों नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमत्री ने ठेके पर नियुक्ति की प्रथा बंद करने की घोषणा की थी, तो यह क्या है. उन्होंने कहा कि नवीन सरकार राज्य के युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है.

20 हजार शिक्षकों को योजना आधारित नियुक्ति दी जाएगी : जन शिक्षा सचिव

राज्य के जन शिक्षा विभाग के सचिव अश्वथी एस ने कहा है कि समग्र शिक्षा नियमावली के अनुसार 20 हजार शिक्षकों को योजना आधारित नियुक्ति दी जाएगी. उन्होंने कहा कि ओडिशा स्टेट एजुकेशन प्रोग्राम अथॉरिटी (ओसेपा) द्वारा इस संबंध मे विज्ञापन जारी किये जाएंगे. वर्ष 2016 से नियुक्ति बंद थी. सात साल बाद यह पुनः प्रारंभ हो रही है. हमें उम्मीद है कि बिना किसी रुकावट व समस्या के यह प्रक्रिया पूर्ण होगी.

Also Read: ओडिशा: वेदव्यास में रोपवे निर्माण का रास्ता साफ, सौंपी गयी डीपीआर, धार्मिक पर्यटन स्थल की बदलेगी तस्वीर

उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां योजना आधारित होंगी. राज्य सरकार की ओर से इसमें ढील दी गई है. समग्र शिक्षा के तहत नियुक्तियां हो रही हैं लेकिन इन्हें नियमित करने का निर्णय किया गया है. उन्हें नियमित किया जाएगा, लेकिन किस प्रक्रिया से उन्हें नियमित किया जाएगा, इस संबंध में विज्ञप्ति में बताया गया है. उन्होंने कहा कि नियुक्ति के संबंध में आवेदकारी केवल ओसेपा की वेबसाइट से ही जानकारी लें और किसी अन्य़ वेबसाइट पर न जाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >