Mathura News : रोडवेज बस में लगी आग, एक यात्री की जलकर मौत

Mathura News: बस में 50 यात्री सवार थे. बस में आग लगते ही सवारी दरवाजे, खिड़कियों से जान बचाकर कूदने लगे. एक यात्री जो बस में सबसे पीछे बैठा था, वह बस से बाहर न निकल सका और बस के अंदर ही जिंदा जल गया.

Mathura News: अलीगढ़ से मथुरा पहुंची रोडवेज बस में आग लग गई. पूरी बस कुछ मिनटों में ही खाक हो गई. एक यात्री सबसे पीछे बैठा था, वह बस से नहीं निकल पाया, जिसके उसकी जलकर मौत हो गई.

रोडवेज बस में शोर्ट सर्किट से लगी आग

सोमवार शाम बुद्ध विहार डिपो की रोडवेज बस अलीगढ़ से मथुरा पहुंची. अचानक बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. पूरी बस को आग ने कुछ मिनटों में ही खाक कर दिया. जब तक दमकल आग पर काबू पाती, तब तक बस में सवार 50 यात्रियों में भगदड़ मच गई.

Also Read: Aligarh News: AMU में जल्द होगी ऑफलाइन पढ़ाई, 12 सदस्यीय कमेटी बनाने का लेटर हो रहा वायरल
एक यात्री बस में जिंदा जला

बस में 50 यात्री सवार थे. बस में आग लगते ही सवारी दरवाजे, खिड़कियों से जान बचाकर कूदने लगे. एक यात्री जो बस में सबसे पीछे बैठा था, वह बस से बाहर न निकल सका और बस के अंदर ही जिंदा जल गया.

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >