वाम दलों की राजनीति से भी बदतर है तृणमूल की राजनीति , ममता बनर्जी पर बरसे रविशंकर

पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही हिंसा पर भाजपा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला.राज्य में हर चुनाव के दौरान कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ता है आखिर क्यों ?

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही हिंसा का खूनी खेल जारी है. ऐसे में भाजपा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की 4 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी जांच करने के लिये कोलकाता पहुंची. कोलकाता पहुंचने के बाद बंगाल हिंसा को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए भाजपा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. उनका कहना है कि ममता जी की राजनीति वाम दलों की राजनीति से भी बदतर हो गई है. आपकी राजनीति अत्याचारों से भरी क्यों हो गई है ? हमें जवाब चाहिए.

हर चुनाव के दौरान कोर्ट को क्यों हस्तक्षेप करना पड़ता है

रविशंकर प्रसाद का कहना है कि राज्य में हर चुनाव के दौरान कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ता है आखिर क्यों ?. आप अपने राज्य को संभालने में असमर्थ नजर आ रहीं हैं. उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि ममता जी सभी 4 सांसदों को पश्चिम बंगाल में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने की अनुमति देंगी. ममता जी, आपकी लोकतांत्रिक साख अभी और परीक्षा में है. हम संसद के वरिष्ठ सदस्य हैं. और हमें इन क्षेत्रों का दौरा करने और सच्चाई देखने का अधिकार है.

ममता जी, आपने बंगाल में लोकतंत्र को शर्मसार किया है  : रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने कहा उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने क्लीन स्वीप​ किया, लेकिन राज्य भर में कहीं कोई हिंसा की घटना नहीं हुई. तो फिर पश्चिम बंगाल में ऐसा क्यों है? कल भी वोटों की गिनती के दौरान किसी की हत्या कर दी गई थी. ममता जी, आपने बंगाल में लोकतंत्र को शर्मसार किया है. ममता जी मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप मीडिया का सामना करने और इस जीत पर अपनी खुशी साझा करने की स्थिति में क्यों नहीं हैं? आपको तो चुनाव में जीत के लिये बंगाल वासियों को धन्यवाद देना चाहिए था लेकिन आप खामोश है आखिर क्याें ?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >