परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए Priyanka Chopra पहुंची मुंबई, पति निक के साथ क्यूट मालती भी दिखीं, VIDEO

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबरें इन-दिनों सुर्खियों में है. अब उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक और बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई पहुंच चुकी है. कपल की एयरपोर्ट से कई वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं.

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. बीते दिनों जहां एक्ट्रेस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए थे, वहीं अब वह अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस संग इंडिया पहुंच चुकी है. पूरे परिवार को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां फैंस मालती को देखकर एक्साइटेड हो गए. बता दें कि ये पहला मौका है, जब मालती भारत आई हैं.

बहन की शादी के लिए मुंबई आई हैं प्रियंका

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें वे कथित तौर पर नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के भव्य उद्घाटन के लिए मुंबई में हैं. हालांकि फैंस कह रहे हैं कि एक्ट्रेस अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए यहां पहुंची है. बता दें कि इन-दिनों परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबरें चर्चा में है. कई सेलेब्स ने कपल को बधाईयां भी दे डाली. हालांकि स्टार्स की ओर से इसपर कुछ भी ऑफिशियल नहीं कहा गया है. मुंबई एयरपोर्ट पर सामने आई वीडियो में प्रियंका ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी, वहीं निक और मालती ग्रे कलर के आउटफिट में नजर आये. प्रियंका ने मालती को अपनी बाहों में पकड़ा हुआ था. वहीं मालती फोटोज में काफी क्यूट लग रही थी.

मालती की क्यूटनेस पर फिदा हैं फैंस

मालती मैरी चोपड़ा जोनास ने इस साल की शुरुआत में लॉस एंजिल्स में अपनी मां और पिता, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के साथ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की. उन्होंने 30 जनवरी को लॉस एंजिल्स में जोनस ब्रदर्स के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम समारोह में एक साथ भाग लिया, जहां उनका फेस रिवील हुआ और सभी ने स्टारकिड की क्यूट फोटोज देखी. बता दें कि निक और प्रियंका ने साल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत सेरोगेसी के जरिये किया. प्रियंका अक्सर अपनी बेटी के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >