प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू’ की रिलीज डेट फिर टली, जानें कब आएगी फिल्म

प्रियंका चोपड़ा के फैंस को उनकी अगली हॉलीवुड फिल्म इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. प्रियंका के साथ सैम ह्यूगन की यह फिल्म अगले साल फरवरी में सिनेमाघरों में हिट होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म 12 मई, 2023 को स्क्रीन पर आएगी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन-दिनों भारत में है. एक्ट्रेस यहां आकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है. बीते दिनों उन्होंने अपने घर से कुछ ग्लैमरस तसवीरें शेयर की थी. जिसके बाद उन्हें जुहू बीच पर पोज देते हुए भी देखा गया था. अब एक्ट्रेस की हॉलीवुड फिल्म की डेट अनाउंस हो गई है.

इस दिन रिलीज होगी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म

प्रियंका चोपड़ा जोनस और सैम ह्यूगन की हॉलीवुड फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ (It’s All Coming Back to Me) अब 12 मई, 2023 को रिलीज होगी. सोनी पिक्चर्स इंडिया ने यह जानकारी दी. इस फिल्म की कहानी जिम स्ट्रॉस ने लिखी है और उन्होंने ही इसका निर्देशन किया है. इस अमेरिकी रोमांटिक ड्रामा फिल्म की रिलीज में पहले भी कईं बार देरी हो चुकी है. पूर्व में यह 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी.

सोनी पिक्चर्स इंडिया ने किया अनाउंसमेंट

सोनी पिक्चर्स इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म की रिलीज की तारीख की जानकारी दी. स्टूडियो ने एक ट्वीट में कहा, ”यह तारीख है…प्रियंका चोपड़ा, सैम ह्यूगन, सेलीन डियोन अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी 12 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी…सेलीन डायोन इसमें नया संगीत पेश कर रही है.” प्रियंका की फिल्म 2016 में रिलीज हुई जर्मन फिल्म ‘एसएमएस फर डिच’ का रीमेक है. डियोन भी इस फिल्म में अभिनय करेंगी और दोनों मुख्य किरदारों को प्यार में पड़ने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ का निर्माण स्क्रीन जेम्स ने किया है. इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में रसेल टोवी, स्टीव ओरम, ओमिड जलीली, सोफिया बार्कले, लिडिया वेस्ट, अरिन्ज केने और सेलिया इमरी भी हैं.

Also Read: प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई वाले घर से शेयर की ग्लैमरस तसवीरें, बालकनी में बिताए सुकून के पल
इन फिल्मों में दिखेंगी एक्ट्रेस

हॉलीवुड फिल्म इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी के अलावा प्रियंका अगली बार प्राइम वीडियो की वेब सीरीज सिटाडेल में दिखाई देंगी, जिसमें रिचर्ड मैडेन भी हैं. उनके पास फरहान अख्तर की जी ले जारा है. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >