ओडिशा विधानसभा के स्पीकर विक्रम केसरी आरुख ने दिया इस्तीफा, चर्चा तेज

अचानक आये आरुख के इस्तीफे और उनके बयान ने ओडिशा कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा तेज कर दी है. बता दें कि जून 2022 में ओडिशा के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया था. उस वक्त सभी मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

ओडिशा में झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम की घोषणा से ठीक पहले विधानसभा अध्यक्ष विक्रम केसरी आरुख ने इस्तीफा दे दिया. विक्रम केसरी आरुख के इस्तीफे ने सभी को चौंका दिया. एक साल तक स्पीकर के पद पर रहे आरुख ने खुद अपने इस्तीफे की जानकारी पत्रकारों को दी. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

विक्रम केसरी आरुख ने कहा कि जब तक वह विधानसभा के स्पीकर रहे, उन्होंने निष्ठापूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया. आगामी राजनीतिक जीवन में भी वह निष्ठापूर्वक कार्य करते रहेंगे. नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) के नेता आरुख ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वह उसे निष्ठापूर्वक निभायेंगे.

अचानक आये आरुख के इस्तीफे और उनके बयान ने ओडिशा कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा तेज कर दी है. बता दें कि जून 2022 में ओडिशा के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया था. उस वक्त सभी मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. तब के स्पीकर सूर्य नारायण पात्र ने भी त्यागपत्र दिया था.

सूर्य नारायण पात्र के इस्तीफे के बाद विक्रम केसरी आरुख को ओडिशा विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था. विक्रम केसरी आरुख भंजनगर विधानसभा सीट से वर्ष 1995 से लगातार जीत रहे हैं. विधानसभा अध्यक्ष बनने से पहले भी वह राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं. चर्चा है कि एक बार फिर उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है.

Also Read: ओडिशा : झारसुगुड़ा में बीजद की दीपाली दास ने भाजपा के टंकाधर त्रिपाठी को हराया, कांग्रेस की जमानत जब्त

उधर, झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजद की दीपाली दास ने एकतरफा जीत हासिल की है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टंकाधर त्रिपाठी को 48 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया. उपचुनाव में 9 उम्मीदवार मैदान में थे. दीपाली को सबसे ज्यादा 1,07,198 वोट मिले. भाजपा को 58,477 वोट प्राप्त हुए. कांग्रेस के तरुण पांडेय को 4,496 वोट मिले और वह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >