Lucknow Durga Temple: शारदीय नवरात्रि के 9 दिन में करें लखनऊ के इन फेमस दुर्गा मंदिरों में दर्शन, देखें PICS

Lucknow Famous Durga Temple: शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर, दिन रविवार से शुरू हो गई है. नवरात्रि मां दुर्गा की उपासना के नौ दिन हैं जिसमें उनके नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे यूपी की राजधानी लखनऊ के फेसम देवी मंदिरों के बारे में.

Navratri 2023 Lucknow Famous Mandir: शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर, दिन रविवार से शुरू हो गई है. नवरात्रि मां दुर्गा की उपासना के नौ दिन हैं जिसमें उनके नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. देवी मंदिरों में आज से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. पूरे नौ दिन लोग माता रानी को प्रसन्न करने में लगे रहते हैं. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे यूपी की राजधानी लखनऊ के फेसम देवी मंदिरों के बारे में.

चंद्रिका देवी मंदिर

आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. यूपी की राजधानी लखनऊ में माता के दरबार में भक्तों की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी है. अगर आप लखनऊ में हैं तो चंद्रिका देवी मंदिर नवरात्रि के दिनों में जरूर जाएं. यह मंदिर लखनऊ के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. यह गोमती नदी के तट पर स्थित इस मंदिर की स्थापना लक्ष्मण के पुत्र राजकुमार चंद्रकेतु ने की थी. इस मंदिर का निर्माण माता पार्वती के सम्मान में किया गया था. बता दें चंद्रिका देवी मंदिर लखनऊ में कठवारा, बक्शी का तालाब के पास है. यहां दूर-दूर से भक्त पूजा करने आते हैं.

Also Read: PHOTOS: 72 साल बाद पकिस्तान में खुला हिंदू मंदिर, नजारा देख पाकिस्तानी रह गए हैरान, आप भी देखें तस्वीरें

भुइयन देवी मंदिर

नवाबों के शहर लखनऊ में फेमस दुर्गा मंदिरों में से एक भुइयन देवी मंदिर.  यहां पर विष्णु भगवान की पत्नी भू देवी या भुइयन देवी की पूजा अर्चना काफी प्राचीन काल से चल रही है. मंदिर का बारे में बताया जाता है कि एक सरदार जी ने अपनी एक मनोकामना मानी थी और इसके पूरे होने पर उन्होंने इस मंदिर का भव्य निर्माण करवाया. बता दें दूर-दूर से लोग यहां पूजा करने आते हैं.

संकटा देवी

लखनऊ के रानी कटरा के बड़ा शिवाला में बंदी माता की पुरानी मूर्ति है. इस मंदिर को वंदनीय माता के नाम से जाना जाता है. इस मंदिर में एक तरफ संकटा देवी स्थापित हैं तो दूसरी तरह कश्मीरी ब्राह्मणों की ईष्ट देवी आद्या देवी स्थापित हैं. सुबह और शाम के वक्त यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है.

Also Read: Hindu Temples: ये हैं पाकिस्तान के 3 प्रसिद्ध हिंदू मंदिर, आपने देखा क्या?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >