Shardiya Navaratri 2024: नवरात्रि की पूजा इन पांच कार्यों के बिना है अधूरी, इन्हें नहीं मानने से व्रत हो जाएगा निष्फल

Shardiya Navaratri 2024: नवरात्रि के दौरान विधि विधान से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने से मातारानी का आशीर्वाद मिलता है.इस दौरान ऐसे पांच काम हैं जिनका करना जरूरी है, क्योंकि इनके बिना शक्ति की उपासना अधूरी है

  • मां दुर्गा नवरात्रि के प्रथम दिन कैलाश से अपने वाहन पर सवार होकर परिवार के साथ धरती पर आती हैं
  • कन्या पूजा के बिना नवरात्रि अपूर्ण मानी जाती है

Navaratri 2024: शक्ति की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र अश्विन शुक्ल प्रतिपदा यानी रविवार को चित्रा नक्षत्र व वैधृति योग के युग्म संयोग कलश स्थापना के साथ शुरू होगा.इस दौरान विधि विधान से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने से मातारानी का आशीर्वाद मिलता है.इस दौरान ऐसे पांच काम हैं जिनका करना जरूरी है, क्योंकि इनके बिना शक्ति की उपासना अधूरी है

Also Read: Navratri 2024: ये नौं दिन है बेहद खास, भूलकर भी न करें ये चीजें, जानें

दुर्गा आह्वान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा नवरात्रि के प्रथम दिन कैलाश से अपने वाहन पर सवार होकर परिवार के साथ धरती पर आती हैं.यदि आप नवरात्रि का व्रत रखते हैं, तो आपको पूजा से पूर्व मां दुर्गा का आह्वान करना चाहिए, उनका स्वागत करना चाहिए.आह्वान का अर्थ है कि आप किसी विशेष सिद्धि या उद्देश्य से मातारानी को अपने यहां बुला रहे हैं.उनको आने का निमंत्रण दे रहे हैं.कहा जाता है कि बिना निमंत्रण के किसी के घर नहीं जाना चाहिए.

कलश स्थापना

यदि आप 9 दिन का व्रत रखते हैं या पहले और अष्टमी का व्रत रखते हैं तो आपको कलश स्थापना करनी चाहिए.देवी पुराण के अनुसार, मां भगवती की पूजा से पहले कलश स्थापना जरूरी है.पूजा के समय कलश को देवी की शक्ति और तीर्थस्थान के प्रतीक के रूप में स्थापित करते हैं.कलश को वैभव, सुख-समृद्धि आदि का प्रतीक मानते हैं.कलश में ब्रह्मा, विष्णु, शिव और दैवीय मातृ शक्तियों का वास होता है.

कन्या पूजा

कन्या पूजा के बिना नवरात्रि अपूर्ण मानी जाती है.दुर्गा अष्टमी और महानवमी के दिन कन्या पूजा करते हैं.कन्याओं को माता दुर्गा का स्वरूप मानते हैं.इस वजह से नवरात्रि में 1 से लेकर 9 कन्याओं की पूजा कर सकते हैं.इसमें आप 2 साल से 10 साल तक की कन्याओं को शामिल कर सकते हैं.कन्या पूजा करने से सभी प्रकार के सुख, वैभव, समृद्धि की प्राप्ति होती है.

नवरात्रि हवन

नवरात्रि में हवन का भी महत्व है.इसके बिना पूजा पूर्ण नहीं होगी.हवन के समय आप जिन सामग्री से आहुति देते हैं, वे नवग्रह, देवी और देवताओं को प्राप्त होते हैं.उससे प्रसन्न होकर वे आपके उद्देश्य की पूर्ति में सहायक होते हैं.हवन करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है.

नारी का सम्मान

नवरात्रि में मां दुर्गा और कन्या की पूजा करते हैं.मां दुर्गा स्वयं आदिशक्ति हैं, वही प्रकृति हैं, उनसे ही इस पूरी सृष्टि का सृजन है.वे ही प्राण वायु हैं.उनसे ही शिव पूर्ण होते हैं, तभी तो शिव-शक्ति की परिकल्पना साकार होती है.वे अर्द्धनारीश्वर कहलाते हैं.नवरात्रि नारी के सम्मान का पर्व है.यदि आप मां, बहन, पत्नी, बेटी या अन्य महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं, तो नवरात्रि का व्रत और दुर्गा पूजा आपके लिए फलित नहीं होगा

Also Read: Maa Durga Ki Aarti: जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी… अम्बे तू है जगदम्बे काली जय दुर्गे खप्पर वाली…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >