Mirzapur से लेकर Maharani तक, बिहार-यूपी के भौकाल को दिखाती हैं ये वेब सीरीज, अभी OTT पर करें एंजॉय

1 / 1
Mirzapur से लेकर Maharani तक, बिहार-यूपी के भौकाल को दिखाती हैं ये वेब सीरीज, अभी OTT पर करें एंजॉय
फुल स्क्रीन में देखें

Mirzapur से लेकर Maharani तक, बिहार-यूपी के भौकाल को दिखाती हैं ये वेब सीरीज, अभी OTT पर करें एंजॉय

अगर आप भी हैं एक्शन और क्राइम थ्रिलर देखने के शौकीन हैं, तो ये हैं आपके लिए यूपी और बिहार के भौकाल पर आधारित कुछ लाजवाब फिल्मों की एक लिस्ट. इसमें मिर्जापुर से लेकर पाताल लोक और खाकी द बिहार चैप्टर मौजूद है.

अगर आप अपने बोरिंग जिंदगी से थक चुके हैं और ओटीटी पर कुछ ही मजेदार क्राइम थ्रिलर देखना चाहते हैं, तो ये है आपके लिए 7 वेब सीरीज जो मुख्य तौर से यूपी और बिहार की दबंगई पर आधारित हैं. इनकी कहानियां ऐसी है जो आपको चौंका कर रख देगी. मिर्जापुर से लेकर महारानी तक ये हैं आप के लिए कुछ शादनार वेब सीरीज की लिस्ट.

रंगबाज

जिम्मी शेरगिल, विनीत कुमार सिंह, आकांक्षा सिंह, और साकिब सलीम स्टारर रंगबाज साल 2018 में आई एक बेहतरीन सीरीज है, जो गोरखपुर के शिव प्रकाश शुक्ला नाम के एक भोले भाले लड़के पर आधारित है. वो आगे चल कर एक बड़ा माफिया बन जाता है. इसे आप जी 5 पर देख सकते हैं.

महारानी

साल 2021 में आई महारानी एक पॉलिटिकल थ्रिलर है जिसकी कहानी बिहार के सच्चे राजनीतिक घटनाओं से प्रेरित है. इस सीरीज में हुमा कुरेशी, सोहम शाह, अमित सियाल लीड रोल में मौजूद हैं. इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

मिर्जापुर

साल 2018 में आई सीरीज मिर्जापुर एक बेहतरीन एक्शन क्राइम थ्रिलर है जिसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, रसिका दुग्गल और विक्रांत मस्सी जैसे किरदार मुख्य रोल में मौजूद हैं.

मिर्जापुर सीरीज यूपी के मिर्जापुर के एक मशहूर माफिया पर आधारित है जो पूरे साम्राज्य पर राज करते हैं. इस सीरीज के अब तक 2 सीजन आ चुके हैं और तीसरा सीजन भी जल्द ही आने वाला है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Also Read: Top 10 Web Series 2023: साल 2023 में इन वेब सीरीज ने मचाया भौकाल, लिस्ट में यूट्यबर की सीरीज शामिल

भौकाल

जतिन वागले की निर्देशित भौकाल एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो अपनी आराम की जिंदगी को छोड़कर एक पुलिस अधिकारी बन जाता है. उसकी जिंदगी को दो माफिया भाई मुश्किल बना देते हैं. इस सीरीज में मशहूर टीवी एक्टर मोहित रैना लीड रोल में मौजूद हैं. इसे आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

खाकी द बिहार चैप्टर

अविनाश तिवारी, ऐश्वर्या सुष्मिता और कारण ठाकर स्टारर खाकी द बिहार चैप्टर एक पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो बिहार के एक जिले के नामी क्रिमिनल को पकड़ने के मिशन में लगे होते हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

पाताल लोक

2020 में आई सीरीज पटल लोक एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है, जो एक पुलिस ऑफिसर पर आधारित है, जिसे एक पत्रकार के मर्डर का केस सौंपा जाता है. इसमें जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और स्वस्तिका मुखर्जी लीड रोल में मौजूद हैं. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

असुर 2

अरशद वारसी, बरून सोब्ती, अनुप्रिया गोयनका स्टारर असुर का नाम भारत के सबसे बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर में आता है. इसके दूसरे सीजन को पूर्ण रूप से यूपी के बनारस शहर में होने वाली सीरियल किलिंग्स पर आधारित किया गया है. इसके दोनों ही सीजन को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

Also Read: Web Series In 2024: आश्रम 4 से लेकर मिर्जापुर 3 तक, साल 2024 में रिलीज होंगी ये धमाकेदार वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >