धनबाद : सात डिग्री रहा न्यूनतम तापमान, ठिठुरते रहे लोग

अधिकतम तापमान में जहां तीन डिग्री की गिरावट हुई है वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज की गयी थी.

धनबाद : ठंड का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है. शीतलहर के साथ सोमवार को सुबह देर तक कोहरा छाया रहा. इस वजह से लोग ठिठुरते रहे. कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन चालकों को सुबह में हेड लाइट ऑन करनी पड़ी. रेल यातायात भी प्रभावित रहा. न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वहीं, अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. निकली धूप भी बेअसर रही. शाम ढलने के बाद ठंड से ठिठुरते लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके. ठंड से बचने के लिए कोई अलाव, तो कोई चाय व काफी की चुस्कियों का सहारा ले रहा था. सोमवार मौसम साफ रहने से धूप निकली लेकिन सर्द हवाओं के चलते गलन में कमी नहीं हुई. अस्पताल में जहां तीमारदार धूप में बैठे नजर आये. शाम होते ही शीतलहर ने समूचे जिले को अपनी चपेट में ले लिया.

न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट

अधिकतम तापमान में जहां तीन डिग्री की गिरावट हुई है वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज की गयी थी. लेकिन सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज की गयी है.

Also Read: धनबाद में म्यूचुअल फंड के दफ्तर से मिला युवती का शव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >