Lata Mangeshkar Death Anniversary: अगले जन्म में नहीं बनना चाहती लता मंगेशकर, सिंगर ने खुद क्यों कही थी ये बात

Lata Mangeshkar 1st Death Anniversary: पिछले साल मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से लता मंगेशकर का मुंबई में निधन हो गया था. एक शो में जावेद अख्तर ने उनसे पूछा था, क्या दोबारा जन्म मिले तो फिर से लता मंगेशकर ही बनना चाहेंगी?

Lata Mangeshkar 1st Death Anniversary: लेजेंड्री सिंगर लता मंगेशकर के निधन को पूरा एक साल हो गया. पिछले साल आज ही के दिन यानी 6 फरवरी को लता जी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनका जाना हर किसी के आखों में आंसू छोड़ गया था. सुबह से ही उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर खास पोस्ट लिखकर उन्हें याद कर रहे है. लता जी के पास नाम, शोहरत सब कुछ था, लेकिन फिर भी वो दोबारा लता मंगेशकर नहीं बनना चाहती थीं. इसके पीछे की वजह आपको आज हम बताते है.

लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि

पिछले साल मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से लता मंगेशकर का मुंबई में निधन हो गया था. आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर उनसे जुड़ा एक किस्सा आपको बताते है. एक शो में जावेद अख्तर ने उनसे पूछा था, क्या दोबारा जन्म मिले तो फिर से लता मंगेशकर ही बनना चाहेंगी? इसपर उन्होंने कहा था, मुझे पहले भी किसी ने पूछा तो मैं वहीं जवाब देना चाहती हूं, न ही जन्म मिले तो अच्छा है और अगर जन्म मिला मुझे तो मैं लता मंगेशकर बनना नहीं चाहूंगी.

लता मंगेशकर की जो तकलीफें वो…

ये जवाब सुनकर जावेद अख्तर काफी हैरान हो जाते है. फिर जिसके बाद वो पूछते है, क्योंकि लता मंगेशकर की जो तकलीफें वो बस लता ही जानती है. इसके पीछे की वजह सुपरस्टार धर्मेंद्र ने प्रभात खबर को खुद बताई थी. धर्मेंद्र ने कहा था, उन्होंने मुझसे कई बार कहा था कि वह अगले जन्म में लता के रूप में जन्म नहीं लेना चाहती हैं. लता जी दूसरा जन्म नहीं चाहती थीं. उनके लिए पूरी दुनिया दीवानी है. उनकी पूजा करती है और वह लता मंगेशकर दोबारा जन्म नहीं लेना चाहती है. इसकी पीछे की वजह उनका संघर्ष था.

Also Read: Pathaan BO Collection Day 12: पठान की सुनामी से थर्राया बॉक्स ऑफिस, हुई बंपर कमाई, 800 करोड़ पहुंचा कलेक्शन
एक्टर धर्मेंद्र ने कही थी ये बात

एक्टर धर्मेंद्र ने बताया था, दरअसल वह बचपन से ही काफी संघर्ष करते हुए बड़ी हुई थी. उनके बचपन के वे दुख हमेशा उनके साथ थे. पैसा कभी भी सभी दुखों को दूर नहीं कर सकता है. पैसा लोगों को सारी खुशियां नहीं दे सकता है. वह कहती थी कि मुझे जितना चाहिए था, उससे कहीं ज्यादा मुझे मिला. लेकिन मेरे पास वह सुख, शांति नहीं है और मानव जीवन में सुख और शांति सबसे महत्वपूर्ण चीजें हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >