Karnataka Results: ममता बनर्जी ने MP और छत्तीसगढ़ में भी हार की कर दी भविष्यवाणी, कहा- BJP के अंत की शुरुआत

बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में क्रूर अधिनायकवादी और बहुसंख्यकवादी राजनीति पराजित हुई है. उन्होंने राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा, परिवर्तन के पक्ष में निर्णायक जनादेश के लिए कर्नाटक के लोगों को मेरा सलाम.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, नतीजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंत की शुरुआत हैं.

कर्नाटक के लोगों को मेरा सलाम : ममता बनर्जी

बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में क्रूर अधिनायकवादी और बहुसंख्यकवादी राजनीति पराजित हुई है. उन्होंने राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा, परिवर्तन के पक्ष में निर्णायक जनादेश के लिए कर्नाटक के लोगों को मेरा सलाम. क्रूर अधिनायकवादी और बहुसंख्यकवादी राजनीति को पराजित किया गया है.

ममता बनर्जी ने एमपी और छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की हार की कर दी भविष्यवाणी

ममता बनर्जी ने भाजपा के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हार जाने का अनुमान जताया जहां उसका सामना कांग्रेस से होगा. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भाजपा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के आगामी चुनावों में भी हार जायेगी. इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने ट्वीट किया, जब लोग बहुलता और लोकतांत्रिक ताकतों को जिताना चाहते हैं, तो कोई भी उन्हें दबा नहीं सकता, यही कहानी की सीख है. कल के लिए सबक है.

ममता बनर्जी के मैसेज को कांग्रेस के प्रति अप्रत्यक्ष समर्थन के रूप में भी देखा जा रहा

बनर्जी की टिप्पणियों को न केवल भाजपा पर एक कड़े हमले के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि इसे कांग्रेस के प्रति अप्रत्यक्ष समर्थन के रूप में भी देखा जा रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के बाद बनर्जी ने कहा था कि वह भाजपा और कांग्रेस दोनों से समान दूरी बनाये रखेगी. पिछले महीने जद (यू) प्रमुख एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक के बाद, बनर्जी ने औपचारिक रूप से घोषणा की थी कि वह कांग्रेस सहित एक संयुक्त विपक्ष का हिस्सा होंगी, जो 2024 में भाजपा को चुनौती देगा.

कर्नाटक में कांग्रेस की धमाकेदार जीत

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने 136 सीट जीतकर इतिहास रच डाला है. कांग्रेस राज्य में अब अकेले दम पर सरकार बनाने का दावा ठोकेगी. दूसरी ओर सत्ता पर काबिज बीजेपी को मौजूदा चुनाव में केवल 65 सीटें ही हासिल हुईं. जबकि जेडीएस को 19 और अन्य को 4 सीटों पर जीत मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >