Kangana Ranaut ने करण जौहर को कह दिया ‘चाचा चौधरी’, बोलीं- आगे-आगे देखो होता है क्या…

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, लगा लो इल्जाम हम झुकने वालों में से नहीं. झूठ के बन जाओ गुलाम, हम बोलने वालों में से नहीं. जितना नीचा दिखाओगे, जितना आरोप लगाओगे. हम गिरने वालों में से नहीं. इसपर कंगना रनौत का रिएक्शन आया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) किसी भी बात पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती. दूसरी तरफ करण जौहर (Karan Johar) और उनके बीच जुबानी जंग किसी से नहीं छिपी. हाल ही में फिल्ममेकर करण ने एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा था, जिसपर पंगा गर्ल का रिएक्शन सामने आया है. कंगना ने ऐसा कुछ लिखा, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल होने लगा है.

करण जौहर ने लिखा था- हम बोलने वालों में से नहीं…

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, लगा लो इल्जाम हम झुकने वालों में से नहीं. झूठ के बन जाओ गुलाम, हम बोलने वालों में से नहीं. जितना नीचा दिखाओगे, जितना आरोप लगाओगे. हम गिरने वालों में से नहीं. हमारा कर्म हमारी विजय है, आप उठा लो तलवार. हम मारने वालों में से नहीं. फिर क्या था, कंगना रनौत ने इसका झटपट स्क्रीनशॉट लिया और अपनी इंस्टा स्टोरी में लगाकर इसपर रिएक्ट किया.

कंगना रनौत ने करण जौहर को कहा- चाचा चौधरी

कंगना रनौत ने करण जौहर कि कविता पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, एक वक़्त था जब चाचा चौधरी एलीट नेपो माफिया वालों के साथ नेशनल टेलीविज़न पर मेरा अपमान और बुली करते थे. क्योंकि मैं अंग्रेजी बोल नहीं पाती थी. आज इनकी हिन्दी देखकर ख्याल आया, अभी तो सिर्फ तुम्हारी हिंदी सुधारी है, आगे-आगे देखा होता है क्या.

Also Read: Karan Johar की वजह से प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ा भारत? कंगना रनौत बोलीं- सब जानते हैं करण जौहर ने उन्हें बैन… कंगना रनौत ने कही थी ये बात

कुछ समय पहले कंगना रनौत ने अपने ट्वीट से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. कंगना ने ट्वीट में लिखा था, बॉलीवुड के बारे में प्रियंका चोपड़ा का यही कहना है, लोगों ने उनके साथ गैंगअप किया. उन्हें धमकाया और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया. एक सेल्फ-मेड वुमेन को भारत छोड़ना पड़ा. सभी जानते है कि करण जौहर ने उन्हें पर बैन लगा दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >