PHOTOS: वादियों के बीच सुरंगों से गुजरेगी पटना-रांची वंदे भारत, रांची रेलवे के इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

Patna Ranchi Vande Bharat Express Train. आज वंदे भारत पहली बार पटना से रांची पहुंचेगी. ट्रायल रन है. शीघ्र ही झारखंड के रेलवे इतिहास में रफ्तार का एक और नया अध्याय जुड़ जायेगा. पढ़िए खास रिपोर्ट.

Patna Ranchi Vande Bharat Express Train: आज वंदे भारत पहली बार पटना से रांची पहुंचेगी. ट्रायल रन है. शीघ्र ही झारखंड के रेलवे इतिहास में रफ्तार का एक और नया अध्याय जुड़ जायेगा. पढ़िए खास रिपोर्ट. पटना से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना और मेसरा के रास्ते चलेगी. वापसी में रांची से खुलकर यह ट्रेन मेसरा बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, गया और जहानाबाद होते हुए पटना पहुंचेगी.

हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि वंदे भारत का यह ट्रायल रन नियमित परिचालन के पहले संरक्षा जांच के लिए है. 12 जून को पटना और रांची के बीच ट्रायल रन के दौरान ट्रेन में आम यात्रियों को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. अप एवं डाउन दिशा में इसका परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते किया जायेगा.

पटना से रांची तक का सफरनामा

पटना जंक्शन 6:55 बजे (सुबह)

गया जंक्शन 8:20 बजे (सुबह)

बड़काकाना 11:30 बजे (सुबह)

टाटीसिलवे 12:40 बजे (दोपहर)

रांची रेलवे स्टेशन 01:00 बजे (दोपहर)

रांची से पटना का सफर

रांची जंक्शन 2:20 बजे (दोपहर)

बड़काकाना 03:35 बजे (दोपहर)

गया शाम 7:10 बजे (शाम)

पटना रात 8:25 बजे (रात)

कोडरमा-हजारीबाग-रांची वाया बरकाकाना

कोडरमा-हजारीबाग-रांची वाया बरकाकाना नयी रेल लाइन पर वर्तमान में सिर्फ मालगाड़ी ही चल रही है. वंदे भारत एक्सप्रेस पहली सवारी गाड़ी होगी, जो इस नवनिर्मित ट्रैक पर अपना सफर तय करेगी. इस रेल परियोजना की कुल दूरी कोडरमा-हजारीबाग-रांची वाया बरकाकाना 202 किलोमीटर है. इसपर करीब 3800 करोड़ की लागत आयी है.

पहले ट्रेन को बरकाकाना से रांची वाया मुरी जाने पर लगभग 126 किलोमीटर कर दूरी तय करनी पड़ती थी. लेकिन वंदे भारत को बरकाकाना से रांची वाया सांकी, बीआइटी मेसरा, टाटीसिलवे होते हुए सिर्फ 63 किमी की दूरी ही तय करनी पड़ेगी. इस नयी लाइन के बनने से रांची से पटना जाने में भी लगभग 70 किमी की दूरी कम हो जायेगी.

वादियों व पहाड़ों के बीच तीन सुरंगों से गुजरेगी वंदे भारत

बरकाकाना से रांची तक का सफर मनभावन होगा. बरकाकाना के बाद सिद्धवार स्टेशन से लेकर सांकी तक घने जंगल और ऊंचे पहाड़ से होकर ट्रेन गुजरेगी. पहाड़ को काट कर बनाये गये तीन सुरंग से भी ट्रेन गुजरेगी. तीन सुरंगों में दो सुरंग की लंबाई छह सौ मीटर तथा एक सुरंग की लंबाई 16 मीटर की है. सिद्धवार से सांकी तक का सफर रोमांच भरा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >