Jharkhand news: हेमंत सोरेन ने बाबूलाल मरांडी पर तंज कसा, कह दी ये बात, पढ़ें झारखंड की टॉप पांच खबरें

कोल ब्लॉक नीलामी के मुद्दे पर भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार की आलोचना की है. इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्री मरांडी पर तंज कसा, कहा : एक पुरानी कहावत है, नया मुल्ला प्याज ज्यादा खाता है. अभी-अभी वे भाजपा में गये हैं. बहुत दिनों बाद उन्हें कुछ कहने का मौका मिला है. इसके अलावा एक खबर ये भी है कि हाइकोर्ट के जज संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने सोमवार को छठी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के रिजल्ट को चुनाैती देनेवाली याचिका पर सुनवाई की. अदालत ने जेपीएससी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. साथ ही अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया. तीसरी खबर है भगवान जगन्नाथ का नेत्रदान अनुष्ठान सोमवार को मंदिर का कपाट बंद कर विधि-विधान से संपन्न हुआ. इससे पहले सुबह 9.00 बजे भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम व बहन सुभद्रा को 15 दिनों के एकांतवास के बाद गर्भगृह से निकाला गया. आइए देखें झारखंड राज्य की टॉप पांच खबरों को

कोल ब्लॉक नीलामी के मुद्दे पर भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार की आलोचना की है. इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्री मरांडी पर तंज कसा, कहा : एक पुरानी कहावत है, नया मुल्ला प्याज ज्यादा खाता है. अभी-अभी वे भाजपा में गये हैं. बहुत दिनों बाद उन्हें कुछ कहने का मौका मिला है. इसके अलावा एक खबर ये भी है कि हाइकोर्ट के जज संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने सोमवार को छठी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के रिजल्ट को चुनाैती देनेवाली याचिका पर सुनवाई की. अदालत ने जेपीएससी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. साथ ही अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया. तीसरी खबर है भगवान जगन्नाथ का नेत्रदान अनुष्ठान सोमवार को मंदिर का कपाट बंद कर विधि-विधान से संपन्न हुआ. इससे पहले सुबह 9.00 बजे भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम व बहन सुभद्रा को 15 दिनों के एकांतवास के बाद गर्भगृह से निकाला गया. आइए देखें झारखंड राज्य की टॉप पांच खबरों को

कोल ब्लॉक नीलामी के मुद्दे पर भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार की आलोचना की है. इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्री मरांडी पर तंज कसा, कहा : एक पुरानी कहावत है, नया मुल्ला प्याज ज्यादा खाता है. अभी-अभी वे भाजपा में गये हैं. बहुत दिनों बाद उन्हें कुछ कहने का मौका मिला है.

Also Read: सीएम ने कसा तंज : नया मुल्ला प्याज ज्यादा खाता है

हाइकोर्ट के जज संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने सोमवार को छठी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के रिजल्ट को चुनाैती देनेवाली याचिका पर सुनवाई की. अदालत ने जेपीएससी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. साथ ही अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया.

Also Read: छठी जेपीएससी के रिजल्ट पर रोक से कोर्ट का इनकार

भगवान जगन्नाथ का नेत्रदान अनुष्ठान सोमवार को मंदिर का कपाट बंद कर विधि-विधान से संपन्न हुआ. इससे पहले सुबह 9.00 बजे भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम व बहन सुभद्रा को 15 दिनों के एकांतवास के बाद गर्भगृह से निकाला गया.

Also Read: Rath Yaatra 2020: प्रभु जगन्नाथ का हुआ नेत्रदान, आज नहीं निकलेगी रथयात्रा

पुलिस हिरासत से भागने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में सजायाफ्ता बलिया के पूर्व जिप अध्यक्ष रामधीर सिंह ने निचली अदालत के सजा के आदेश को चुनाैती दी है. इसके लिए उन्हाेंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत कुमार गोस्वामी की अदालत में याचिका दायर की है.

Also Read: रामधीर सिंह ने सजा के आदेश को दी चुनौती

झारखंड में सोमवार को 42 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. वहीं 63 स्वस्थ हुए मरीजों को छुट्टी दे दी गयी. नये मरीजों में देवघर से 11, सिमडेगा से सात, गिरिडीह से सात, पू सिंहभूम से छह, हजारीबाग से तीन, चतरा से दो, रांची से तीन और धनबाद, लोहरदगा व पलामू से एक-एक संक्रमित मिले हैं.

Also Read: 42 नये संक्रमित मिले, इनमें तीन रांची के

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >