उलिहातू में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का होगा आगमन, इको फ्रेंडली हेलीपैड ने खींचा सबका ध्यान

15 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उलिहातू आ रही हैं. उनके स्वागत की तैयारियां चल रही है. महामहिम के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात हैं. ऐसे में प्रभात खबर की टीम तैयारियों का जायजा लेने के लिए भगवान बिरसा मुंडा के गांव पहुंची. प्रभात खबर की टीम ने उनके परिजनों से बातचीत भी की .

15 नवंबर को झारखंड का 22वां स्थापना दिवस है. इसी दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है. इस खास मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिरसा मुंडा की जन्मस्थली यानी उलिहातू आ रही हैं. बता दें कि ये पहला मौका होगा, जब राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू झारखंड आ रही हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे. ऐसे में प्रभात खबर की टीम राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भगवान बिरसा मुंडा के गांव पहुंची.

फ्रेंडली हेलीपैड पर द्रौपदी मुर्मू का आगमन

राष्ट्रपति सहित कई अन्य नेताओं के आगमन के लिए गांव के खेत में हेलीपैड बनाया जा रहा है. ये हैलीपैड आम नहीं बल्कि इको फ्रेंडली है. जैसा कि हम जानते हैं कि जब भी कोई हेलीकॉप्टर उतरता है, तो उससे बहुत सारी धूल उड़ती है, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी होती थी. इस इको फ्रेंडली हेलीपैड में ऐसा कुछ भी नहीं होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि हेलीपैड की लिपाई गोबर से की जा रही है. आसपास के जगहों को भी गोबर से ही लीपा जा रहा है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

तैयारियां देखने के क्रम में हमारी मुलाकात अडकी थाना के बीओ से हुई. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी तैयारियां समय पर चल रही है. हमें काफी खुशी है कि हमारे यहां राष्ट्रपति का आगमन हो रहा है. महामहिम यहां हेलीकॉप्टर से उतरेंगी, बाद में सीधे कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान बिरसा मुंडा के गांव जायेंगी. यहां द्रौपदी मुर्मू आधे घंटे रूकेंगी और बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी. उसके बाद वे वापस चली जायेंगी. सुरक्षा को लेकर पूछे गये सवालों पर बीओ ने कहा कि हमारी तरफ से टाइट सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है. खूंटी जिला के संवेदनशील इलाकों में कई दिनों तक कॉम्बिंग ऑपरेशन भी चलाया गया. जंगल में सुरक्षा बल के जवानों को मुस्तैद रखा गया है.

बिरसा मुंडा के परिजन पारंपरिक तरीके से करेंगे राष्ट्रपति का स्वागत

उलिहातू गांव पहुंचने के बाद जैसे ही हम भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थल पर पहुंचे, वहां हमारी मुलाकात भगवान बिरसा मुंडा के परिवार वालों से हुई. उनसे जब हमने पूछा कि आपको कितना खुशी हो रही है कि राष्ट्रपति 15 नवबंर को यहां आयेंगी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है, हम सभी उनसे मिलने के लिए बेताब हैं. उन्होंने बताया कि पारंपरिक तरीके से हम राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे. उनके पैर धोयेंगे, फिर उन्हें जन्मस्थली पर लेकर जायेंगे.

Also Read: Jharkhand Foundation Day: राष्ट्रपति 15 को झारखंड में, सुरक्षा में तैनात रहेंगे सुरक्षा बल के 4000 जवान भगवान बिरसा मुंडा के परिजनों ने कहा-हमें गर्व है

भगवान बिरसा मुंडा के परिवार से जब हमने पूछा कि अगर आपको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बात करने का मौका मिलेगा, तो आप उनसे क्या कहेंगे. इसपर उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो हम उनसे बच्चों की पढ़ाई में मदद करने की गुजारिश करेंगे. बाद में परिवार के लिए एक घर मिल जाये, इसपर बात करेंगे. भगवान बिरसा मुंडा एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जब आपसे उनके बारे में कोई पूछता है, तो कितनी खुशी होती है आपको. इस बात पर परिवार वालों ने कहा कि खुशी तो बहुत होती है, लेकिन गर्व सबसे ज्यादा होता है…हमसे अगर कोई भी पूछता है तो हम उन्हें इतिहास के बारे में जरूर बताते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >