देवघर में अलग-अलग सड़क हादसों में एक बच्चे की मौत, 4 घायल
देवघर : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी तथा दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, जसीडीह-चकाई मुख्य मार्ग पर ऑटो से गिरकर सीमावर्ती बिहार के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर निवासी अजय दास के 10 वर्षीय पुत्र विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, अन्य सड़क हादसे में देवीपुर थाना क्षेत्र के भलुआसार निवासी नसीमा खातून, राजपुरा निवासी इमरान अंसारी, बूढ़ीघाट निवासी चुड़नी टुडू, सीमावर्ती कटोरिया थाना क्षेत्र निवासी मनीष कुमार, नारायणडीह निवासी शिबू दास घायल हुए हैं. इन घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है. डॉक्टर द्वारा मामले की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी गयी है.