Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ, EOW ने किया दिल्ली तलब

Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ के लिए आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सवालों की एक लंबी फेहरिस्त बनाई है. जैकलीन से आर्थिक अपराध शाखा 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली को लेकर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में पूछताछ हो रही है.

Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ हो रही है. अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंच गयी हैं. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) उनसे पूछताछ कर रही है. बता दें, दिल्ली पुलिस ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडीज को 14 सितंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया था. गौरतलब है कि बीते दिनों अभिनेत्री ने पूर्व प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए आने से इंकार कर दिया था और दूसरी तारीख मांगी थी. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अपनी पूछताछ स्थगित कर दी थी.  

EOW ने बनाई सवालों की लंबी फेहरिस्त: मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) से पूछताछ के लिए आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सवालों की एक लंबी फेहरिस्त बनाई है. जैकलीन से आर्थिक अपराध शाखा 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली को लेकर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में पूछताछ करेगी. इस मामले में पिंकी ईरानी को भी सह-आरोपी बनाया गया है.

इन मुद्दों पर EOW करेगी पूछताछ: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित सवाल पूछेगी. इसके अलावा जैकलीन से EOW सुकेश चंद्रशेखर से उनके संबंधों को लेकर भी पूछताछ करेगी. सात ही आर्थिक अपराध शाखा यह भी जानने की कोशिश करेगी कि उन्हें सुकेश से कितने उपहार मिले हैं. वो कितनी सुकेश से मिली थी या फोन पर संपर्क किया था.

गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलिन फर्नांडीस को जबरन वसूली सहित आपराधिक गतिविधियों से हासिल आय से 5.71 करोड़ रुपये के विभिन्न उपहार दिए थे. ईडी ने एक बयान में कहा था कि चंद्रशेखर ने इस मामले में अपनी लंबे समय से सहयोगी और सह-आरोपी पिंकी ईरानी को जैकलीन तक उपहार पहुंचाने का जिम्मा सौंपा था. उसने जैकलीन फर्नांडीज को 52 लाख का घोड़ा और 9 लाख की एक फारसी बिल्ली तोहफे में दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >