Indian Railways : पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गये. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि, इस रूट पर काफी देर तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. बताया गया है कि उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी से सटे न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास दामदिम-न्यू जलपाईगुड़ी-चिलहाटी मालगाड़ी सुबह 11:10 बजे पटरी से उतर गयी. इसकी वजह से इस लाइन पर ट्रेनों का आना-जाना रुक गया. काफी मशक्कत के बाद दिन में 2:17 बजे रेल लाइन को री-स्टोर किया गया. इसके बाद इस लाइन से ट्रेनों का आना-जाना सामान्य हो गया. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सब्यसाची डे ने यह जानकारी दी है.
Indian Railways : पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

Indian Railways : पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे
Copied link
पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गये. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बताया गया है कि उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी से सटे न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास दामदिम-न्यू जलपाईगुड़ी-चिलहाटी मालगाड़ी सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर पटरी से उतर गयी.