Bhaiya Dooj 2021 Puja Vidhi, Muhurat, Significance: कल मनाया जाएगा भाई दूज का पावन त्योहार, जानिए शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj 2021 Puja Vidhi, Muhurat, Significance: पांच दिवसीय दिवाली पर्व (Diwali Parav) का समापन भाई दूज (Bhai Dooj) के दिन होता है. भाई दूज के दिन यमराज और उनकी बहन यमुना की पूजा की परंपरा है. इस साल भाई दूज यानी यम द्वितीया नवंबर महीने की 6 तारीख को मनाया जाएगा.

Live Updates
5:16 PM. 5 Nov 21 5:16 PM. 5 Nov

भाई दूज तिलक समय

भाई दूज पर टीका का शुभ मुहूर्त 01:10 PM से 03:21 PM तक रहेगा।

5:16 PM. 5 Nov 21 5:16 PM. 5 Nov

भाई दूज से जुड़ी भगवान श्री कृष्ण और सुभद्रा की कथा

एक पौराणिक कथा के अनुसार भाई दूज के दिन भगवान श्री कृष्ण नरकासुर राक्षस का वध कर द्वारिका लौटे थे. इस दिन भगवान कृष्ण की बहन सुभद्रा ने फल,फूल, मिठाई और अनेकों दीये जलाकर उनका स्वागत किया था. सुभद्रा ने भगवान श्री कृष्ण के मस्तक पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की थी.

5:16 PM. 5 Nov 21 5:16 PM. 5 Nov

Bhaiya Dooj 2021: गोवर्धन भगवान की आरती

श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,

तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।

तोपे पान चढ़े तोपे फूल चढ़े,

तोपे चढ़े दूध की धार।

तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।

तेरी सात कोस की परिकम्मा,

और चकलेश्वर विश्राम

तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।

तेरे गले में कण्ठा साज रहेओ,

ठोड़ी पे हीरा लाल।

तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।

तेरे कानन कुण्डल चमक रहेओ,

तेरी झाँकी बनी विशाल।

तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।

गिरिराज धरण प्रभु तेरी शरण।

करो भक्त का बेड़ा पार

तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।

5:16 PM. 5 Nov 21 5:16 PM. 5 Nov

Bhaiya Dooj 2021: बहन लगाती तिलक

बहन लगाती तिलक,

फिर मिठाई हैं खिलाती भाई देता पैसे

और बहन है मुस्कुराती

भाई बहन का ये रिश्ता ना पड़ें कभी लूज़

मेरे प्यारे भैया मुबारक हो आपको भाई दूज

Happy Bhai Dooj

5:16 PM. 5 Nov 21 5:16 PM. 5 Nov

Bhaiya Dooj 2021: भाई दूज पूजा मुहूर्त

भाई दूज अपराह्न समय- 01:10 PM से 03:21 PM

अवधि – 02 घण्टे 11 मिनट

द्वितीया तिथि प्रारम्भ- 05 नवम्बर 2021 को 11:14 पी एम बजे

द्वितीया तिथि समाप्त – 06 नवम्बर 2021 को 07:44 पी एम बजे

5:16 PM. 5 Nov 21 5:16 PM. 5 Nov

Bhaiya Dooj 2021: भाई दूज की पूजा-विधि

सबसे पहले बहन-भाई दोनों को मिलकर यम, चित्रगुप्त और यम के दूतों की पूजा करनी है फिर उसके बाद सबको अर्घ्य देना है. बहन अपने भाई की आयु-वृद्धि के लिए यम की प्रतिमा का पूजन कर प्रार्थना करें कि मार्कण्डेय, हनुमान, बलि, परशुराम, व्यास, विभीषण, कृपाचार्य तथा अश्वत्थामा इन 8 चिरंजीवियों की तरह मेरे भाई को भी चिरंजीव कर दें. ये सब करने के बाद इसके बाद बहन भाई को भोजन कराए. इसके बाद भाई यथाशक्ति बहन को भेंट दें. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन बहन अपने हाथ से भाई को भोजन कराए तो उसकी उम्र बढ़ती है और उसके जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं.

5:16 PM. 5 Nov 21 5:16 PM. 5 Nov

Bhaiya Dooj 2021: भाईदूज पर तिलक का समय

दोपहर 1:10 मिनट से शाम 03:21 बजे तक

5:16 PM. 5 Nov 21 5:16 PM. 5 Nov

Bhaiya Dooj 2021: तिलक अवधि

कुल मिलाकर 2 घंटा 11 मिनट की रहेगी

5:16 PM. 5 Nov 21 5:16 PM. 5 Nov

Bhaiya Dooj 2021: तिलक अवधि

कुल मिलाकर 2 घंटा 11 मिनट की रहेगी

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आरंभ-5 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को रात 11 बजकर 14 मिनट से

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि समाप्त-6 नवंबर 2021 दिन शनिवार को शाम 7 बजकर 44 मिनट पर

5:16 PM. 5 Nov 21 5:16 PM. 5 Nov

Bhaiya Dooj 2021: भाई दूज पर बहनें रखती हैं व्रत

भाई दूज के दिन जो बहनें अपने भाइयों का तिलक करती हैं उन्हें तिलक से पहले भोजन नहीं करना चाहिए. तिलक लगाने के बाद भाई के साथ भोजन ग्रहण करें.

5:16 PM. 5 Nov 21 5:16 PM. 5 Nov

Bhaiya Dooj 2021: बिहार में भाई दूज पर्व (Bhai Dooj 2021)

बिहार में भाई दूज पर एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है. इस दिन बहनें भाइयों को डांटती हैं और उन्हें भला बुरा कहती हैं और फिर उनसे माफी मांगती हैं. दरअसल यह परंपरा भाइयों द्वारा पहले की गई गलतियों के चलते निभाई जाती है. इस रस्म के बाद बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उन्हें मिठाई खिलाती हैं.

5:16 PM. 5 Nov 21 5:16 PM. 5 Nov

Bhaiya Dooj 2021: भाई दूज मंत्र

भाई दूज के दिन टीका करते समय बहन को भाई के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज को। सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बढ़ें, फूले-फलें।।

5:16 PM. 5 Nov 21 5:16 PM. 5 Nov

Bhaiya Dooj 2021: भाई दूज पर बहनें रखती हैं व्रत

भाई दूज के दिन जो बहनें अपने भाइयों का तिलक करती हैं उन्हें तिलक से पहले भोजन नहीं करना चाहिए. तिलक लगाने के बाद भाई के साथ भोजन ग्रहण करें.

5:16 PM. 5 Nov 21 5:16 PM. 5 Nov

Bhaiya Dooj 2021: यूं करें भाई के तिलक

भाई दूज के दिन तिलक से पहले आटा या गोबर से चौक बना लें. चौक बनाते समय ध्यान रखें कि वे उत्तर-पूर्व दिशा में बनाएं. इस चौक पर भाई को बैठाएं. भाई के माथे पर तिलक लगाने के बाद हाथ में कलावा बांधें. इसके बाद दीपक जलाकर भाई की आरती उतारें और उसकी लंबी आयु की कामना करें.

5:16 PM. 5 Nov 21 5:16 PM. 5 Nov

Bhaiya Dooj 2021: भाई दूज पूजा मुहूर्त

भाई दूज अपराह्न समय- 01:10 PM से 03:21 PM

अवधि – 02 घण्टे 11 मिनट

द्वितीया तिथि प्रारम्भ- 05 नवम्बर 2021 को 11:14 PM बजे

द्वितीया तिथि समाप्त – 06 नवम्बर 2021 को 07:44 PM बजे

5:16 PM. 5 Nov 21 5:16 PM. 5 Nov

Bhaiya Dooj 2021: भाई दूज पर क्या करते हैं?

  • भाई दूज पूजा के लिए एक थाली तैयार की जाती हैं जिसमें रोली, फल, फूल, सुपारी, चंदन और मिठाई रखी जाती है

  • फिर चावल के मिश्रण से एक चौक तैयार किया जाता है

  • चावन से बने इस चौक पर भाई को बैठाया जाता है

  • फिर शुभ मुहूर्त में बहनें भाई को तिलक लगाती हैं

  • तिलक लगाने के बाद भाई को गोला, पान, बताशे, फूल, काले चने और सुपारी दी जाती है

  • फिर भाई की आरती उतारी जाती है और भाई अपनी बहनों को गिफ्ट भेंट करते हैं

मुख्य बातें

Bhai Dooj 2021 Puja Vidhi, Muhurat, Significance: पांच दिवसीय दिवाली पर्व (Diwali Parav) का समापन भाई दूज (Bhai Dooj) के दिन होता है. भाई दूज के दिन यमराज और उनकी बहन यमुना की पूजा की परंपरा है. इस साल भाई दूज यानी यम द्वितीया नवंबर महीने की 6 तारीख को मनाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >