हाजीपुर में बंधन बैंक की शाखा से लाखों रुपये की लूट, हथियार के दम पर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

हाजीपुर के बंधन बैंक की शाखा से अपराधियों ने हथियार के दम पर तीन लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है. चार की संख्या में पहुंचे थे अपराधी.

वैशाली में अपराधियों एक बार फिर से लूट की घटना को अंजाम दिया है. यहां बुधवार की दोपहर में अपराधियों ने दिन दहाड़े महनार बाजार के पटेल चौक के समीप बंधन बैंक की शाखा से हथियार के बाल पर लाखों रुपये लूट लिए है. चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया साथ ही दो बैंक कर्मियों के साथ मारपीट भी की.

तीन लाख रुपये की लूट 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने हथियार दिखा कर पटेल चौक स्थित बन्धन बैंक की शाखा से तकरीबन तीन लाख रुपये लूट लिए. इसके साथ ही अपराधियों ने दो बैंक कर्मियों से मारपीट भी की और उनके पास से उनका मोबाइल भी छीन लिया. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से तुरंत फरार हो गए.

चार की संख्या में अपराधी बैंक में घुसे

बताया जा रहा है की चार की संख्या में अपराधी बैंक में घुसे थे. जिनमे से तीन अपराधियों ने मुंह पर मास्क लगा रखा था वहीं एक अन्य अपराधी ने अपने मुंह को गमछे से धक रखा था. जिस समय लूट की घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त बैंक में चार कर्मी मौजूद थे साथ ही बैंक के अंदर उस वक्त कुछ ग्राहक भी मौजूद थे.

बैंक में दस कर्मी करते हैं काम 

शाखा प्रबंधक द्वारा बताया गया कि चार की संख्या में अपराधी पिस्तौल एवं चाकू लिए हुए बैंक में घुसे और लूट की पूरी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. उन्होंने बताया कि दो अपराधियों के हाथ में पिस्टल और दो के हाथ में चाकू था. उन्होंने बताया कि बैंक में कुल दस कर्मी काम कर हैं जिनमें से कुछ फील्ड में गए हुए थे. और कुछ लंच टाइम में खाना खा रहे थे. जबकि चार कर्मी बैंक में ही मौजूद थे.

Also Read: बेतिया के अमवामन झील में शुरू हुई बोटिंग, पर्यटन मंत्री ने टिकट खरीदकर जेट स्पाईस का उठाया लुत्फ
अपराधियों की पहचान करने में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित कई पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और फिर घटना की जांच शुरू कर दी. लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस आगे की छानबीन कर रही है. और अपराधियों की पहचान करने में जूट गई है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >