Gujarat-Himachal Election Results 2022: किस सीट पर कौन आगे-कौन पीछे? यहां देखें पूरी लिस्ट

हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा सीटों के चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी है. ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी के बीच यह टक्कर काफी कड़ी होती नजर आ रही है. आइये जानते हैं किस सीट से कौन आगे चल रहा है.

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. ऐसे में शाम तक यह साफ हो जाएगा कि दोनों राज्यों में अगले पांच साल तक किसी सरकार चलेगी. शुरुआती रुझानों की बात करें तो गुजरात में बीजेपी 141 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस को 28, आप को 8 और अन्य दल 1 सीट पर अपनी पकड़ बनाये हुए है. आपको बता दें कि गुजरात में 27 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. ऐसे में इस बार भी ये रिकॉर्ड बरकरार रहेगा या फिर किसी अन्य पार्टी को मौका मिलेगा, ये आने वाले समय में पता चल जाएगा.

गुजरात के बड़े चेहरे

बड़े चेहरे की बात करें तो गुजरात में रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा आगे चल रही है. वीरमगाम विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल आगे चल रहे हैं. इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार भारवाड़ लाखाभाई पीछे हैं. खंभालिया से आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री पद का चेहरा इसुदान गढ़वी पीछे हो गये हैं. पार्टी ने रायशुमारी के बाद उन्हें सीएम का चेहरा बनाया है. वहीं भूपेंद्र पटेल, अल्पेश ठाकोर, जिग्नेश मेवाणी भी आगे चल रहे हैं. इधर आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री पद का चेहरा इसुदान गढ़वी पीछे चल रहे है.

हिमाचल प्रदेश के बड़े चेहरे

वहीं हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां बीजेपी 31 सीटों से आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 32, आप ने यहां खाता भी नहीं खोला है. अन्य को 3 सीट मिले है. बड़े चेहरे की बात करें तो जयराम ठाकुर, संजय सूद, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजन सुशांत पर सबकी नजरें टिकीं हुई है. यहां सेराज सीट से जयराम ठाकुर आगे चल रहे है.

Also Read: Gujarat Election Result 2022 Live: हार्दिक पटेल आगे, ‘आप’ उम्मीदवार इसुदान गढ़वी और गोपाल इटालिया पीछे
पूर्णेश मोदी बोले- हम जीतेंगे

गुजरात के मंत्री और सूरत पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार पूर्णेश मोदी (Purnesh Modi) ने कहा कि बीजेपी तोड़ेगी रिकॉर्ड इसे अधिकतम सीटें और सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत मिलेगा. हमारे सभी प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों से भारी अंतर से आगे होंगे. भाजपा की भारी जीत होगी. BJP उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने आगे कहा कि हमें और जनता को भरोसा है कि BJP जीतेगी. BJP ने जिस तरह से गुजरात में सुशासन कायम किया और लोगों को सुरक्षा दिया है तो निश्चित रूप से चुनाव में BJP भारी बहुमत से जीतेगी. इससे तय होगा कि आने वाले 25 साल गुजरात का कैसा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >