Google डिलीट करने जा रहा लाखों Gmail अकाउंट्स, ऐसे बनाएं अपना अकाउंट सेफ

how to save google gmail account from being deleted ? गूगल दिसंबर से जीमेल अकाउंट के लिए अपनी इनएक्टिविटी पॉलिसी बदल रहा है. अगर आपने दो साल से अपने गूगल अकाउंट का उपयोग नहीं किया है या उसमें साइन-इन नहीं किया है, तो वे इसे जीमेल, डॉक्स, ड्राइव, मीट, कैलेंडर और गूगल फोटो की सभी चीजों हटा सकते हैं.

Google Will Delete Inactive Gmail Accounts, How To Make Google Account Active : यदि आप समय – समय पर अपने जीमेल अकाउंट का उपयोग नहीं करते हैं, तो इस बात की संभावना है कि इसे दिसंबर में डिलीट किया जा सकता है. गूगल उन इनएक्टिव अकाउंट को क्लीन कर रहा है, जिनका उपयोग कम से कम दो सालों से नहीं किया गया है.

गूगल बदल रहा अपनी इनएक्टिविटी पॉलिसी

गूगल दिसंबर से जीमेल अकाउंट के लिए अपनी इनएक्टिविटी पॉलिसी बदल रहा है. अगर आपने दो साल से अपने गूगल अकाउंट का उपयोग नहीं किया है या उसमें साइन-इन नहीं किया है, तो वे इसे जीमेल, डॉक्स, ड्राइव, मीट, कैलेंडर और गूगल फोटो की सभी चीजों के साथ हटा सकते हैं.

Also Read: Google कराता है ये फ्री AI कोर्स, सीखकर निखारें अपना टैलेंट

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की कमी

गूगल यह बदलाव इसलिए कर रहा है क्योंकि इनएक्टिव अकाउंट अक्सर पुराने या बार-बार उपयोग किये गए पासवर्ड का उपयोग करते हैं. इनमें टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की कमी होती है, और इसमें सुरक्षा की भी कमी होती है.

असुरक्षित हैं ये अकाउंट्स

इनएक्टिव अकाउंट में टू-स्टेप वेरिफिकेशन होने की संभावना 10 गुना कम है. चूंकि ये अकाउंट असुरक्षित हैं, अगर ये गलत हाथों में पड़ गए, तो इनका दुरुपयोग हो सकता है. यही नहीं, पहचान की चोरी कर दुर्भावनापूर्ण कंटेंट जैसे स्पैम फैलाने जैसी चीजों के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

Also Read: Google Pay का जबरदस्त ऑफर, 111 रुपये की EMI पर लें 15 हजार का लोन

किन अकाउंट्स पर है खतरा?

गूगल की नयी पॉलिसी उन लोगों के लिए है जिन्होंने दो साल से अपने जीमेल अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया है. यह स्कूलों या बिजनेस जैसे संगठनों के अकाउंट को प्रभावित नहीं करेगा. यदि आपने हाल ही में अपने गूगल अकाउंट या उसकी किसी सेवा में साइन-इन किया है, तो आपका खाता एक्टिव माना जाएगा और हटाये जाने से सुरक्षित रहेगा.

कैसे बचाएं अपना अकाउंट?

अपने इनएक्टिव गूगल अकाउंट को डिलीट होने से बचाने के लिए आप ये सब तरीके अपना सकते हैं –

इनएक्टिव गूगल अकाउंट से साइन-इन कर ई-मेल पढ़ना या भेजना

इनएक्टिव गूगल अकाउंट से साइन-इन कर गूगल ड्राइव का उपयोग करना

इनएक्टिव गूगल अकाउंट से साइन-इन कर यूट्यूब वीडियो देखना या फोटो शेयर करना

इनएक्टिव गूगल अकाउंट से साइन-इन कर प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करना या गूगल सर्च का इस्तेमाल करना

इनएक्टिव गूगल अकाउंट से साइन-इन कर किसी थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट में लॉगिन करने के लिए गूगल अकाउंट का इस्तेमाल करना आदि.

किस स्थिति में डिलीट नहीं होगा आपका अकाउंट ?

अगर आपने अपने गूगल अकाउंट से कंपनी का कोई प्रोडक्ट या सर्विस ले रखा है, तो आपका अकाउंट डिलीट नहीं होगा.

जिन अकाउंट से यूट्यूब वीडियो पोस्ट हुई हैं वे भी सेफ रहेंगे.

जिन अकाउंट में मॉनेटरी गिफ्ट कार्ड रखा हुआ है, वे भी डिलीट नहीं होंगे.

अगर आपने अपने अकाउंट को बच्चों के अकाउंट से लिंक किया है, तब भी यह सेफ रहेगा.

जिन लोगों ने गूगल आकउंट का इस्तेमाल ऐप पब्लिशिंग के लिए किया है वे अकाउंट भी सुरक्षित रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >