पश्चिम बंगाल में धड़ल्ले से हो रही है सोने की तस्करी, बंगाल-सिक्किम में 275 करोड़ का सोना जब्त

Gold worth Rs 275 Crore is Smuggled through West Bengal and Sikkim. पकड़े गये दो लोगों की तलाशी में 5.83 किलोग्राम वजन के कुल 50 सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जिनका बाजार मूल्य लगभग 2.53 करोड़ रुपये है. चालू वित्त वर्ष में पश्चिम बंगाल और सिक्किम क्षेत्र में DRI द्वारा लगभग 275 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है.

कोलकाता : पश्चिम बंगाल और सिक्किम के रास्ते सोने की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है. हर साल इन दोनों राज्यों से कम के कम 275 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी होती है. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बांग्लादेश से तस्करी कर भारत लाया गया 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त करते हुए इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है.

बयान के मुताबिक, DRI को सूचना मिली थी कि बांग्लादेश सीमा से तस्करी कर सोना भारत लाया गया है. पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले की सीमा की जरिये लाये गये इस सोने को मंगलवार को दो लोग उत्तर दिनाजपुर के दालखोला ले जाने वाले हैं.

सूचना पर कार्रवाई करते हुए DRI अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बिधाननगर के पास दो लोगों को रोका. राजस्व खुफिया निदेशालय ने कहा है कि दोनों व्यक्तियों ने कहा कि वे दिनहाटा से आ रहे थे. उन्होंने स्वीकार किया कि वे सोने की तस्करी कर रहे हैं. उन्होंने सोने को अपनी कमर पर कपड़े की बेल्ट से सुरक्षित तरीके से बांध रखा था.

DRI ने कहा है कि पकड़े गये दो लोगों की तलाशी में 5.83 किलोग्राम वजन के कुल 50 सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जिनका बाजार मूल्य लगभग 2.53 करोड़ रुपये है. चालू वित्त वर्ष में पश्चिम बंगाल और सिक्किम क्षेत्र में DRI द्वारा लगभग 275 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >