गढ़वा में युवक को जिंदा जलाने का मामला: गांव में पुलिस तैनात, भानु ने दी आंदोलन की धमकी

Jharkhand Crime News: चितविश्राम गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के विधायक भानु प्रताप शाही (Bhanu Pratap Shahi) ने धमकी दी है कि दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिली, तो वह आंदोलन करेंगे.

Jharkhand Crime News: झारखंड के गढ़वा जिला (Garhwa District) में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के एक दिन बाद गांव में तनाव का माहौल है. नगर ऊंटारी (Nagar Untari) थाना में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. तनाव को देखते हुए श्री बंशीधर नगर (Shri Bansidhar Nagar) थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के विधायक भानु प्रताप शाही (Bhanu Pratap Shahi) ने धमकी दी है कि दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिली, तो वह आंदोलन करेंगे.

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

बता दें कि शुक्रवार की शाम को दीपक सोनी (Deepak Soni) पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया गया. गंभीर हालत में उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दीपक सोनी को जिंदा जलाने के आरोप में पुलिस ने कसमुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Also Read: Jharkhand Crime News : झारखंड में मामूली बात में पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, ये है वजह दीपक सोनी ने लगाया जिंदा जलाने का आरोप

प्राथमिकी में आगजनी से पीड़ित दीपक सोनी ने गांव के ही कसमुद्दीन अंसारी के विरुद्ध गाली-गलौज करने से मना करने पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है. दूसरे पक्ष के कसमुद्दीन अंसारी ने भी दीपक सोनी एवं राहुल सोनी के खिलाफ शराब बेचने का विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है.

दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

पुलिस ने दीपक सोनी के फर्द बयान के आधार पर कसमुद्दीन के विरुद्ध भादवि की धारा 323, 341, 307, 326, 504 और 506 के तहत एफआइआर दर्ज किया है. वहीं, कसमुद्दीन के फर्द बयान के आधार पर दीपक सोनी और राहुल सोनी पर धारा 323, 341, 504, 506 व 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है.

चित्त विश्राम में पुलिस बल तैनात

श्री बंशीधर नगर थाना अंतर्गत चितविश्राम में हालात सामान्य है. मामले को देखते हुए चितविश्राम में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. साथ ही इलाके में लगातार गश्ती की जा रही है. जिले के वरीय पदाधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं.

Also Read: Jharkhand Crime News: झारखंड के गिरिडीह में दामाद को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश, हालत नाजुक दोषी को सजा नहीं मिली, तो सड़क पर उतरेंगे: भानु की धमकी

विधायक भानु प्रताप शाही शनिवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित दीपक के माता-पिता से मुलाकात की. कहा कि पूरा भाजपा परिवार अापके साथ है. दोषी को न्याय दिलाने के लिए जो भी करना पड़ेगा, वह करेंगे. पीड़ित परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद उन्होंने वहां मौजूद थाना प्रभारी, बीडीओ और सीओ से कहा कि मुजरिम को कड़ी सजा मिले, इसके लिए काम करें.

राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त: भानु

भानु ने कहा कि अगर पीड़ित को न्याय नहीं मिला, तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे. बाद में पत्रकारों से बात करते हुए भानु ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है. इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव, लक्ष्मण राम, अशोक सेठ, विकास स्वदेशी, कुमार कनिष्क, विकास पांडेय, संजय कांस्यकार, लाल मोहन यादव, राम परीखा राम, शत्रुघ्न पांडेय व विवेकानंद पांडेय उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >