पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा, चार महिला श्रमिकों की मौत, 11 घायल

15 मजदूर सुबह मोटर वैन से माड़ग्राम ने धान रोपाई के लिए जा रहे थे. तभी तारापीठ मनसूबा मोड़ के पास 14 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए. वैन को ट्रक ने टक्कर मारा. तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बीरभूम (पश्चिम बंगाल), मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसे में चार महिला श्रमिकों की मौत हो गई है. 11 लोग घायल हुए हैं. इनमें से तीन की हालत गंभीर है. दुर्घटना बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना इलाके के तारापीठ में हुई है. तारापीठ के मंसूबा मोड़ के पास मंगलवार को सुबह-सुबह मोटर वैन और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें मोटर वैन पर सवार एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए. इनमें से चार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 11 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

11 घायलों को रामपुर के अस्पताल में भर्ती कराया

पुलिस की मदद से घायलों को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. तीन मृतकों को पहचान रासमोनी सरदार, लीला लेट और राखी सरदार के रूप में हुई है. एक की पहचान नहीं हो पाई है. दुर्घटना में मरने वाली सभी महिला श्रमिकों की उम्र 35 से 50 वर्ष के बीच है. सभी रामपुरहाट एक ब्लॉक के चितुरी गांव की रहने वालीं थीं.

Also Read: Mamata Banerjee : ममता बनर्जी की सड़क दुर्घटना के बाद पहली तस्वीर आई सामने, जानें सीएम ने क्या कहा…
मोटर वैन से माड़ग्राम जा रहे थे 15 मजदूर

पुलिस ने बताया की 15 मजदूर सुबह मोटर वैन से माड़ग्राम ने धान रोपाई के लिए जा रहे थे. तभी तारापीठ मनसूबा मोड़ के पास 14 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए. वैन को ट्रक ने टक्कर मारा. तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अस्पताल ले जाते समय एक और महिला मजदूर ने दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि कोहरे की वजह से सड़क हादसा हुआ है.

ट्रक ने तीन महिला श्रमिकों को कुचला

ट्रक की टक्कर के बाद मोटर वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने बताया की मजदूर सुबह करीब चार बजे ही चितुरी गांव से माड़ग्राम की ओर निकले थे. धनरोपनी के लिए वहां जा रहे थे. वैन में लाइट नहीं थी. इसलिए आगे ज्यादा दूर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था. दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्लारपुर की ओर से एक छह पहिया ट्रक आ रहा था. वैन उसकी चपेट में आ गया. वैन पर सवार सभी लोग गिर पड़े. इसके बाद ट्रक ने तीन महिलाओं को कुचल दिया.

Also Read: पश्चिम बंगाल: 12 साल के बच्चे की सूझबूझ से टला बड़ा ट्रेन हादसा, लाल टी-शर्ट लहराकर बचायी यात्रियों की जान
11 घायलों में 3 की हालत गंभीर

वैन में सवार घायल मजदूरों ने इस भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकारी दी. बताया कि रासमोनी सरदार, लीला लेट और राखी सरदार की मौके पर ही मौत हो गई. रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एक और महिला मजदूर की मौत हो गई. 11 लोगों को चोट लगने के कारण वहां भर्ती कराया गया. दुर्घटना के बाद करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही.

घायल श्रमिक ने बताया- ऐसे हुई दुर्घटना

मोटर वैन पर सवार मजदूर सोमनाथ सरदार के मुताबिक, मल्लारपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने हमारे मोटर वैन को पीछे से टक्कर मार दी. वैन में मौजूद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के कारण हम लोग एक तरफ गिर गये. और कुछ लोग सड़क पर गिरे. ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. बता दें कि पिछले साल भी जिले के मल्लारपुर से काम पर जा रहे मजदूरों का एक मोटर वैन अन्य वाहन से टकरा गया था. इसमें भी कई मजदूरों की मौत हो गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >